'शिवाजी', 'अपरिचित' और '2.0' जैसी फिल्मों में दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक शंकर के सहायक रहे कार्तिक देश के भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के केस से जुड़ी फिल्म 'फाइल नंबर 323' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में विजय माल्या की भूमिका के लिए जहां उनकी बातचीत बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप से चल रहीं है वहीं फिल्म में एक खास भूमिका के लिए सुनील शेट्टी से भी बात चल रही है। अनुराग कश्यप के एक्टिंग करियर के बात करें तो उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'अकीरा' में एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।
Uunchai Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ऊंचाई को लगा झटका, गिरावट के साथ फिल्म ने चौथे दिन किया इतना कारोबार