फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Raniganj: अक्षय कुमार की फिल्म का चौथी बार बदला नाम, इस दिन रिलीज होने जा रहा 60 सेकंड का टीजर

Wed, 06 Sep 2023 01:05 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार फिल्म कैप्सूल गिल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरदार के गेटअप में वैसे तो अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में पहले भी दिखे हैं लेकिन एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में जब उनका पहला लुक जारी हुआ था तो लोगों ने इसमे खासी दिलचस्पी जगाई थी। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करते हुए उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ दिया है और इन दिनों वह एक साथ कई फिल्मों पर काम भी कर रहे हैं। लेकिन, जिस फिल्म का टीजर वह इस साल अपने जन्मदिन पर रिलीज करने वाले हैं, उसकी कहानी कमाल है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार मिशन मंगल में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोयले की एक खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद एक इंजीनियर की हिम्मत, हौसले और हुनर की कहानी कहती इस फिल्म का नाम ‘कैप्सूल गिल’ जब इसे बनाने वाली कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट को थोड़ा ठीक नहीं लगा तो इसका नाम बदल कर ‘द ग्रे इंडियन एस्केप’ कर दिया गया। इस नाम से भी फिल्म का काफी प्रचार हुआ लेकिन फिर लगा कि कहीं इस नाम से ये फिल्म कहीं से निकल भागने की कहानी न लगे तो एक बार फिर इसका नाम बदला और नया नाम हो गया ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब ये फिल्म बनकर तैयार है और जिन लोगों ने भी इसे देखा है, वह मानते हैं कि ये फिल्म अक्षय कुमार की संजीवनी बन सकती है। हालांकि कहानी भारतीय कोयले खदान की है और इसकी शूटिंग अधिकतर लंदन में बने पूजा एंटरटेनमेंट के स्टूडियो में हुई है फिर भी फिल्म बनाने वालों को इससे काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार के जन्मदिन 9 सितंबर को रिलीज करने की तैयारी है। एक मिनट का ये टीजर बनकर भी तैयार है।

4 of 5
ओएमजी 2 में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, अक्षय कुमार के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि फिल्म का नाम एक बार फिर बदल गया है। अब इस फिल्म का टीजर ‘मिशन रानीगंज’ के नाम से रिलीज होगा। इस बार नाम बदले जाने की वजह जो सामने आई है वह ये कि ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ से फिल्म की भारतीयता नहीं झलक रही है। फिल्म में अक्षय कुमार ने उन जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है जिन्होंने एक हादसे में फंसे तमाम कोयला खदान श्रमिकों को अपनी त्वरित बुद्धि से बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई हैं और ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। दोनों इसके पहले फिल्म ‘केसरी’ में एक साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें