फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Mother Death: बिजी शेड्यूल के बीच भी निकालते थे मां के लिए समय, घर के काम-काज में बंटाते थे हाथ

Wed, 08 Sep 2021 05:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया ने बुधवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे वक्त से बीमार थीं और कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अक्षय ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी और उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की।अक्षय की मां का निधन उनके बर्थडे से एक दिन पहले हुआ। दरअसल, 9 सितंबर को अक्षय अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन अब अभिनेता को हमेशा अपने जन्मदिन पर उनकी कमी खलेगी। 

 अक्षय कुमार अपनी मां के काफी करीब थे। वे अक्सर कई इवेंट और शो के दौरान अपनी मां से मिली सीख और उनके प्यार का जिक्र करते रहते हैं। छोटी उम्र में ही पिता के निधन के बाद अक्षय की बड़ी बहन अलका और मां अरुणा भाटिया ने ही उनको संभाला था। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जो कुछ भी आज हैं, अपनी मां की वजह से हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार के साथ बिताते थे वक्त

पिता की मृत्यु के बाद अक्षय ने कभी भी अपनी मां को अकेलापन महसूस नहीं होने दिया। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद भी अक्षय अपनी मां और परिवार के साथ भरपूर समय बिताया करते थे। यहां तक की वह हर साल मदर्स डे का दिन अपनी मां और बहन के साथ बिताते थे।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

घर के काम-काज में मदद करते थे अक्षय
अरुणा भाटिया को भी बेटे पर खूब गर्व था। साल 2015 में दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने बताया था कि बचपन में शरारती होने के साथ ही अक्षय घर के काम-काज में उनकी मदद करते थे। उन्होंने बताया था कि उस वक्त वह इतने काबिल नहीं थे कि घर में मेड रख सकें। इसलिए अक्षय मां की बर्तन से लेकर कपड़े धोने तक में मदद करते थे।

4 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय का इंटरव्यू देख भावुक हुई थी मां
अपने एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था कि उनकी मां ने उन्हें इतना कुछ दिया है, वह उनका अहसान कभी नहीं चुका पाएंगे। वहीं, पिता के बारे में अक्षय मे कहा था कि वह जहां कहीं भी है, जानते हैं कि वह उनके साथ है। उन्होंने पिता से कहा था कि वह चिंता ना करें अक्षय मां का बहुत ध्यान रखेंगे। इस इंटरव्यू को देखने के बाद अक्षय कुमार की मां बेहद भावुक हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग छोड़ मुम्बई लौटे थे अक्षय
अपनी मां की तबीयत के बारे में जानकारी मिलते ही लंदन में 'सिंड्रेला की शूटिंग छोड़कर मुम्बई लौट आए थे। उन्होंने अपने फैंस से उनकी मां के लिए कामना करने की अपील की थी। अरूणा की मौत से अक्षय की फैमिली को गहरा सदमा लगा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें