फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Mother Death: 'उनका एहसान चुकाना असंभव', जब मां की बात करते हुए अक्षय कुमार हो गए थे भावुक

Wed, 08 Sep 2021 12:31 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का आज सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। दरअसल, अरूणा बीते कुछ दिनों से बीमार थीं। जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

 परिवार के करीब रहे हैं अक्षय

अभिनेता शुरू से ही अपने परिवार के बहुत करीब रहे हैं। अपने करियर की शुरुआत के समय वह अपनी सफलता के लिए हमेशा अपने परिवार को श्रेय दिया करते थे। हालांकि, आज अपनी मां को खोने के बाद अक्षय के लिए यह दुख की घड़ी है। दरअसल, अक्षय अपनी मां के करीब थे और इस बारे में उन्होंने कई बार बताया था।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अमृतसर में हुआ अभिनेता का जन्म

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरि ओम भाटिया एक आर्मी ऑफिसर थे। अक्षय ने पिता को छोटी उम्र में ही खो दिया था। बतौर आउटसाइडर बॉलीवुड में आए अक्षय ने इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई। अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता को देते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सफलता के लिए माता-पिता को दिया श्रेय

पिता के जाने के बाद अक्षय ने ही बहन अल्का और मां अरुणा भाटिया को संभाला। अक्षय कुमार ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उनकी मां उनका ध्यान ना रखतीं, उन्हें इतना कुछ ना सिखातीं और उन्हें इतनी शिक्षा नहीं देतीं तो शायद वह इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाते। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय का इंटरव्यू देख भावुक हुई थी मां

अपने इंटरव्यू में अक्षय ने यह तक कहा था कि उनकी मां ने उन्हें इतना कुछ दिया है, वह उनका अहसान कभी नहीं चुका पाएंगे। वहीं, पिता के बारे में अक्षय मे कहा था कि वह जहां कहीं भी है, जानते हैं कि वह उनके साथ है। उन्होंने पिता से कहा था कि वह चिंता ना करें अक्षय मां का बहुत ध्यान रखेंगे। इस इंटरव्यू को देखने के बाद अक्षय कुमार की मां बेहद भावुक हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को पर्सनल रखते एक्टर

अक्षय ने बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। कपल के दो बच्चे भी हैं। उनकी बेटी का नाम नितारा कुमार और बेटे का नाम आरव है। अक्षय की एक बहन हैं, जिनका नाम अलका भाटिया है। हालांकि, अक्षय अपने परिवार को पर्सनल रखते हैं। वह कभी-कभार ही अपने परिवार के साथ सार्वजनिक नजर आते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें