फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट होते ही अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने की सगाई, लंदन से सामने आई ऐसी तस्वीरें

Mon, 06 May 2019 02:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में सीक्रेट सगाई कर चुके थे लेकिन अब उन्होंने अपने परिवारवालों के सामने सगाई की। एमी ने अपनी सगाई के जश्न की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज परिवारवालों और करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर एमी और जॉर्ज के रोमांटिक डांस का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस वीडियो में एमी के मंगेतर हाथ में वाइन का ग्लास लिए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एमी और जॉर्ज ने सगाई का फंक्शन लंदन में रखा था। इस मौके पर एमी ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी जबकि उनके मंगेतर व्हाइट कोट पैंट पहने हुए थे। एमी ने शादी से पहले मां बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी। 

 
 
विज्ञापन

3 of 5
amy jackson and george panayiotou - फोटो : instagram
मदरहुड एन्जॉय कर रही एमी ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने और मंगेतर के बारे में खुलकर बात की। इसके साथ ही एमी ने मंगेतर के साथ प्रेग्नेंसी की लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की थी। इंटरव्यू में एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने कहा- 'मैं और जॉर्ज एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। हम लोग पहले भी अलग होने वाले नहीं थे लेकिन अब हमारे बीच अलग तरह की नजदीकियां हैं। हम ऐसी स्टेज पर हैं जहां पर हम इसके लिए तैयार थे। मुझे नहीं लगता कि कभी आप परफेक्टली कुछ प्लान कर सकते हो।' 

4 of 5
Amy Jackson - फोटो : file photo
प्रेग्नेंसी के दौरान एमी जैक्सन फैशन वीक में भी नजर आई थीं। जहां पर वह रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। इस तस्वीर को एमी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार 2.0 में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amy jackson
एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं। खबरों की मानें तो एमी और जॉर्ज साल 2020 तक शादी कर सकते हैं। एमी सोशल मीडिया पर अक्सर बेबी बंप के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें