फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'सेल्फी' की असफलता के बाद अक्षय कुमार को फिर लगा झटका, कैंसिल हुआ द एंटरटेनर्स का कॉन्सर्ट

Mon, 27 Feb 2023 03:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं, उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साल 2022 में अक्षय कुमार ने कई फिल्में की, लेकिन लगभग सभी फ्लॉप हो गईं। इस साल अभिनेता की सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को पसंद आया था, जिसके बाद फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बीते शुक्रवार को सेल्फी थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन कहानी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई। अब अक्षय कुमार के लिए एक और दुख भरी खबर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार, नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अक्षय कुमार अपनी विदेशी यात्रा द एंटरटेनर्स को लेकर कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता के साथ इस टूर पर नोरा फतेही, दिशा पाटनी, मौनी रॉय सोनम बाजवा, जसलीन रॉयल, अपारशक्ति खुराना और स्टेबिन बेन भी शामिल हैं। लेकिन इस टूर को लेकर अब जानकारी सामने आ रही है कि इसे कैंसिल कर दिया गया है। बता दें कि द एंटरटेनर्स टूर का कॉन्सर्ट 4 मार्च को होने वाला था।

इसे भी पढ़ें- Actress Assault Case: सुनील एनएस की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 2017 मामले का है मुख्य आरोपी
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शो के प्रमोटर्स ने शो के कैंसिल करने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर के प्रमोटर की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस रिपोर्ट में उन्होंने कहा है, टिकट की कम बिक्री के कारण शो को कैंसिल करने का फैसला किया गया है। क्योंकि प्रमोटर्स किसी भी तरह का नुकसान नहीं उठाना नहीं चाहते हैं। प्रमोटर्स ने यह भी कहा है कि जिन्होंने शो के टिकट खरीद लिए हैं, उनको उनके पैसे जल्द से जल्द वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई है, जो कि फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म ने बेलबॉटम से भी खराब प्रदर्शन किया है। सेल्फी के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें