फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई

Mon, 27 Feb 2023 02:15 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस रविवार को एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने महफिल लूट ली। वहीं, इस अवॉर्ड शो में आलिया भट्ट भी रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरत लगीं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन बनीं कियारा एकबार फिर जमकर ट्रोल हुई हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कियारा रेड कार्पेट पर रेड गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को देख जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों को कियारा का यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड शो के दौरान कियारा का एक वीडियो फैन पेज विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसपर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, यह ड्रेस अपनी रिसेप्शन में पहनी होती। तो वहीं दूसरे ने लिखा, इंडियन मैरिड वुमन की तरह सिंदूर लगाने और चूड़ा पहनने में क्या दिक्कत है। एक यूजर ने कियारा की तुलना करीना कपूर से करते हुए कहा, करीना भी तो साड़ी पहनती हैं और सिंदूर लगाती रहती हैं, जिसमें वह कितनी गॉर्जियस लगती हैं।
 

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने कहा- यह आउटफिट इनके रिसेप्शन वाली ड्रेस से कहीं बेहतर है। दूसरे ने कहा- इनका ठीक है, बस अपनी ड्रेस पर फोकस करो, न इयररिंग्स और न ही नेकपीस पर अगर हम ऐसे जाएं तो लोगों को लगेगा कि ज्वैलरी पहनना भूल गई, सब मैचिंग लेना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Bollywood Actresses: शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने छोड़ दिया बॉलीवुड, विदेश में बसा लिया आशियाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : social media
वहीं, एक अन्य यूजर ने तो हद ही कर दी, उसने लिखा, यह रिसेप्शन का गाउन है, जो लेट डिलीवर हुआ। एक ने कहा- क्या शादी के बाद ऐसे रहती हैं इंडियन मैरिड वुमन? बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के ठीक बाद दोनों की प्री वेडिंग से लेकर वेडिंग तक की फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इन तस्वीरों में कपल बेहद क्यूट लग रहे थे। उनकी तस्वीरों पर फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Manoj Muntashir: अमेठी के मनोज शुक्ला इस तरह बने मुंबई के 'मुंतशिर', नाम के साथ ऐसे बदली कवि की किस्मत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें