फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Postponed: 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट टली, 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी अक्षय कुमार की फिल्म

Tue, 04 Jan 2022 03:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वीराज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा प्रभाव बॉलीवुड पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक 20 से ज्यादा सितारे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं वहीं जर्सी और RRR जैसी बिग बजट की फिल्मों की रिलीज भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज भी टाल दी गई है। 'पृथ्वीराज' पहले 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस लंबे समय से अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ का इंतजार कर रहे हैं लेकिन देश में कई जगह सिनेमाघर 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में रात में 8 बजे के बाद सिनेमाघरों में शो न चलाने के लिए आदेश दिए हैं। दिल्ली में सिनेमाघर पूरी तरह बंद हैं। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में पहले ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि 'पृथ्वीराज' की रिलीज को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज के मेकर्स का कहना है कि यह एक बड़ी फिल्म है ऐसे में उसे कोरोना से प्रभावित समय में रिलीज करने का कोई फायदा नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था। फिल्म पर विवाद इसलिए हुआ क्योंकि राजपूत शब्द का इस्तेमाल इस्तेमाल चंदबरदाई के समय किया गया था, न कि पृथ्वीराज चौहान के शासन के दौरान। रिपोर्ट के मुताबिक हिम्मत सिंह ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के पिता सोमेश्वर गुर्जर जाति से जुड़े रहे हैं और इसलिए बेटा खुद गुर्जर होना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
पृथ्वीराज टीजर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म पृथ्वीराज से साल 2017 में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। फिल्म में मानुषी, अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम भूमिका में है। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें