फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की सात साल की बेटी बनी मेकअप आर्टिस्ट, ट्विंकल खन्ना का किया मेकओवर

Fri, 15 May 2020 04:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना, नितारा और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारे अपने परिवार के साथ घर पर ही सारा वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सितारों की चहलकदमी खूब बढ़ गई है। कोई अपनी पुरानी यादें साझा कर रहा है तो कोई तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से जुड़ा हुआ है। अभिनेता अक्षय कुमार की सात साल की बेटी नितारा को लेकर लोग हमेशा उत्साहित रहते हैं। इस बार नितारा ने कुछ ऐसा कारनामा किया है कि वो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
दरअसल अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो एक नए लुक में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खूब सारा मेकअप है। तस्वीर में उनके गाल लाल दिख रहे हैं। साथ ही उनकी आईब्रो भी काफी डार्क नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नितारा
अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने खुलासा किया है कि उनका ऐसा मेकअप उनकी बेटी नितारा ने किया है। ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा है, 'छोटी ने मुझे बढ़िया मेकओवर दिया है'। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी को टैग करते हुए लिखा है- 'यह देखो, तुम्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है।'
 

4 of 5
ताहिरा कश्यप ने किया कमेंट - फोटो : Instagram
ट्विंकल के मेकअप पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने कमेंट किया, 'मजा है, बच्चों का सबसे अच्छा केनवास चेहरा ही होता है'। ताहिरा को रिप्लाई करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'इस गरीब केनवास की हत्या की जा रही है'। इस तस्वीर पर ताहिरा के अलावा संदीप खोसला, सोनाली बेंद्रे ने भी फनी रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार और नितारा - फोटो : Social Media
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव और बेटी नितारा को मीडिया से दूर रखते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही कभी-कभार दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अक्षय जब भी घर पर होते हैं बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं।

बिना मेकअप के ऐसे दिखती हैं करीना कपूर, तस्वीर देख फैंस ने ऐसा दिया रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें