फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होने पर फैंस कर रहे ठीक होने की प्रार्थना, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी किया ट्वीट

Sun, 04 Apr 2021 06:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को दी है। शुरुआत से ही अक्षय कुमार इस वायरस से बचने की सलाह दूसरों को देते आए हैं और अब जब वह खुद इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं तो उनके प्रशंसक और कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन

2 of 5
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अभिनेता के ट्वीट पर लिखा, 'अक्षय जी, आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' उनके रिट्वीट के बाद से अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और अक्षय के लिए अपनी चिंता जाहिर की और जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अक्षय कुमार के ट्वीट पर लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ सुंडी- लव यू।' सुंडी का किरदार अक्षय कुमार ने फिल्म हाउसफुल 3 में निभाया था। अभिनेता राहुल देव ने भी अक्षय कुमार के जल्द ठीक होनी की कामना की है। उन्होंने लिखा  'आपके ठीक होने की कामना करते हैं अक्की'। 
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस कोरोना काल में लगातार काम करते हुए अक्षय कुमार अब तक 'बेलबॉटम', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे' और 'बच्चन पांडे' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। आजकल अक्षय अपनी एक और फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुशरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। अक्षय कुमार यहां एक पुरातत्वविद का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें