आज रविवार को मनोरंजन जगत की कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ गणपति उत्सव के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जुहू बीच पर सफाई कार्य में सहयोग करते दिखे। वहीं, आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें वे गाना गाते दिख रहे हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार ममूटी के जन्मदिन की खूब रौनक देखने को मिली। कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस ट्रेंडिंग न्यूज रिपोर्ट में