फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radhika Apte: राधिका आप्टे का आज है 40वां जन्मदिन, 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी शानदार फिल्मों से जीता दिल

Sun, 07 Sep 2025 05:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Radhika Apte Happy Birthday: राधिका आप्टे अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज उनका 40वां जन्मदिन है। इस खास दिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन
1 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका आप्टे अपनी बेबाकी, मेहनत और शानदार अभिनय के लिए हमेशा फैंस के दिलों में बनी रहती हैं। आज 7 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके करियर से जुड़ी बातें... 
विज्ञापन

2 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका का जन्म
राधिका आप्टे का जन्मदिन  7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. चारुदत्त आप्टे एक न्यूरोसर्जन हैं और पुणे के सह्याद्री हॉस्पिटल के अध्यक्ष रहे हैं। राधिका ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से गणित और अर्थशास्त्र में पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

3 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका की शादी
उन्होंने 2013 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की। दोनों की मुलाकात 2011 में लंदन में हुई थी, जब राधिका वहां कंटेम्पररी डांस सीख रही थीं। उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी निजी रही है। वह इसे सुर्खियों से दूर रखना पसंद करती हैं। पिछले साल (2024) राधिका मां बनीं और उन्होंने अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। 

4 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका की शानदार फिल्में
राधिका ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से की। इस फिल्म में उन्होंने छोटा-सा रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली और मलयालम फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं- 'अंधाधुन', 'पैडमैन', 'मांझी', और 'फोबिया'। इसके अलावा, वह वेब सीरीज जैसे 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में भी नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
थिएयर से की थी करियर की शुरुआत
राधिका ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और कभी अपने परिवार से आर्थिक मदद नहीं ली। शुरुआती दिनों में वह शेयरिंग रूम में रहती थीं और पैसे बचाने के लिए बस से सफर करती थीं। उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम दिलाया। हाल ही में, वह अपनी फिल्म 'साली मोहब्बत' और 'लस्ट स्टोरीज' के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा, राधिका अब निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रही हैं, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial
राधिका की इन फिल्मों और सीरीज के मिला अवॉर्ड
राधिका आप्टे को 'लस्ट स्टोरीज' के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी नामांकन और 'द स्लीपवॉकर्स' के लिए पाम स्प्रिंग्स शॉर्टफेस्ट में चुना जा चुका है। इसके अलावा, उनकी फिल्में जैसे 'पर्च्ड', 'फोबिया' और 'सेक्रेड गेम्स' ने उन्हें कई समीक्षकों की प्रशंसा और कुछ मामलों में अवॉर्ड्स के लिए नामांकन दिलाए।
  • लस्ट स्टोरीज (Lust Stories)
'लस्ट स्टोरीज' एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसमें चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं। इसे अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। राधिका के इस किरदार को बहुत सराहना मिली। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड (International Emmy Award) के लिए नामांकन मिला था।
  • 'द स्लीपवॉकर्स' (The Sleepwalkers)
'द स्लीपवॉकर्स' एक शॉर्ट फिल्म है। जिसके साथ राधिका आप्टे ने अपने निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म में गुलशन देवैया और शाहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट 2020 में बेस्ट मिडनाइट शॉर्ट कैटेगरी में चुना गया था।
  • 'पर्च्ड' (Parched)
'पर्च्ड' हिंदी फिल्म है, जिसे लीना यादव ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया है। जो सामाजिक बंधनों और पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ अपनी आजादी की लड़ाई लड़ती है। फिल्म में उनके साथ तनिष्ठा चटर्जी और सुरवीन चावला भी हैं। इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया और राधिका के अभिनय को विशेष रूप से प्रशंसा मिली। इस फिल्म ने कई फेस्टिवल्स में पुरस्कार जीते हैं।
  • 'फोबिया' (Phobia)
'फोबिया' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो एगोराफोबिया से पीड़ित है। इस फिल्म में राधिका के अभिनय को बहुत सराहा गया। इस फिल्म ने कई फिल्म फेस्टिवल्स में प्रशंसा बटोरी।
  • 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games)
'सेक्रेड गेम्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राधिका आप्टे ने अंजलि माथुर नाम की एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस सीरीज में राधिका के किरदार को बहुत पसंद किया गया। इसे कई अवॉर्ड शो में सराहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें