फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटमैन असली हीरो, पर कोई नहीं पूछता: अक्षय कुमार

Wed, 09 Mar 2016 04:29 PM IST
आयुष देशपांडे/ बीबीसी हिंदी डॉटकॉम, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
हेमा मालिनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में स्टंट कलाकारों के नाम एक खुला पत्र लिखा। अक्षय कुमार ने, जो मशहूर स्टंटमैन स्कॉट कॉस्ग्रोव के निधन से बहुत दुखी थे, सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

2 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय ने लिखा, "जो भी स्टंटमैन या वुमन क्षेत्र में काम कर रही हैं, मैं उनको सलाम करता हूं। हाल ही में मुझे स्कॉट की मौत की जानकारी हुई है।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आपको इस काम के लिए न सिर्फ ऑस्कर और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने चाहिए, बल्क‍ि आपको खास स्टेटस भी मिलना चाहिए।"
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

3 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय की बात पर स्टंटमैन विक्रम कहते हैं, "अवॉर्ड तो दूर की बात है हमें बेहतर सहूलियत मिले तो वही बड़ी बात होगी।" विक्रम ने कहा, "पहले के मुकाबले स्टंट आर्टिस्ट के हालात ठीक हुए हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।"

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

4 of 9
स्टंटमैन
विक्रम कहते हैं, "कुछ अभिनेता जैसे अक्षय कुमार, संजय दत्त, अजय देवगन, शाहरुख खान हमें बहुत प्रोत्साहित करते हैं और हमारे काम की तारीफ भी करते हैं, लेकिन इसके अलावा हमारे लिए और कुछ नहीं होता।"
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

5 of 9
स्टंटमैन
अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ''मैं जानता हूं कि करोड़ों रुपये की बजट वाली फिल्मों की शूटिंग के दौरान आप जो भी तकलीफ सहते हैं, उसकी भरपाई महज अवॉर्ड नहीं कर सकते। लेकिन यह आपके काम को सलाम करने की एक छोटी पहल तो हो ही सकती है।''
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

6 of 9
स्टंटमैन
स्टंट आर्टिस्ट की चुनौतियों पर स्टंट डबल का काम कर रहीं गीता टंडन कहती हैं, "अगर कोई स्टंट कलाकार घायल हो जाता है तो उसे सिर्फ शिफ्ट के ही पैसे मिलते हैं, बाकी सारा खर्च उसे खुद ही उठाना पड़ता है।" वो कहती हैं, "हमें अगर इंडस्ट्री की ओर से बीमा सुविधा मिल सके तो हमारी बहुत मदद हो जाएगी।"
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

7 of 9
सानोबर पालिवाला, बॉलीवुड बॉडीडबल
अक्षय कुमार के खत पर गीता खुश तो हैं लेकिन कहती हैं, "इस इंडस्ट्री में कोई किसी की मदद नहीं करता। यहां लोग आते हैं और काम कर के निकल जाते हैं।" गीता कहती हैं कि हॉलीवुड से मुकाबला करना तो दूर अगर हम किसी वजह से बीच में फिल्म छोड़ दें, तो हमारी पूरी फीस मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

8 of 9
स्टंटमैन
निर्देशक रोहित शेट्टी कहते हैं, "दर्शकों या मीडिया के लिए यह कहना बड़ा आसान होता है कि देखो मैंने गाड़ी उड़ा दी लेकिन वह सिर्फ स्टंट आर्टिस्ट की बदौलत ही मुमकिन होता है।"
विज्ञापन

'इनकी जान खतरे में झोंक के हीरोइन बनी हैं हेमा, पर कोई नहीं पूछता'

9 of 9
रेश्मा, शोले फिल्म में हेमा के लिए स्टंट किए
उन्होंने कहा, "जब तक हर स्टंट मैन सुरक्षित वापस नहीं आ जाता हमारी टीम को चैन नहीं पड़ता, वही असली हीरो होते हैं, लेकिन दुख की बात है की उन्हें कोई पूछता नहीं हैं।" जानकारी के मुताबिक शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान कीई दृश्यों में हेमा मालिनी के ‌लिए रेश्मा नाम की स्टंट वुमन ने जान खबरे में डाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें