फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

Wed, 09 Mar 2016 03:49 PM IST
मधु पाल/संवाद्दाता बीबीसी, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वे खुद पर बने जोक्स पर ठहाका मार कर हंसती हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से करियर की शुरुआत करने वाली आलिया का सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी मजाक उडाया जाता है।
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

2 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
आलिया कहती हैं, ''मुझ पर बनने वाले जोक्स पर मैं ठहाके मारके हंसती हूं। असल जिन्दगी में मैं बहुत इमोशनल हूं। थोडी मूडी और टेढी लडकी हूं। यहां तक की मुझे रोना भी जल्दी आ जाता है।''
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

3 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
अपनी आगामी फिल्म 'कपूर एंड संस' के प्रमोशन के दौरान बीबीसी से खास बातचीत में आलिया कहती हैं, 'मैं अक्सर मुस्कुराती और मस्ती करती दिखती हूं, लेकिन असल जिन्दगी में मैं बहुत भावुक हूं।''

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

4 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
वो कहती है कि 'मैं अपनी भावनाओं को बंद कमरे में चिल्ला कर और रो कर निकालती हूं। यहां तक कि खुश होने पर भी रोती हूं।' अधिकतर अभिनेत्रियों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री पुरुष प्रधान है, लेकिन आलिया इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती हैं।
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

5 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
वो कहती हैं, ''बॉलीवुड बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब यह इंडस्ट्री मेल डॉमिनेटिंग नहीं रही।' ''पहले लोगों को लगता था कि हीरो ही फिल्म को सफल करवा सकता है, जबकि यह एक मिथ था, जो अब टूट रहा है।''
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

6 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
अपनी बात को उदहारण देकर समझाते हुए कहती हैं कि फिल्म 'एयरलिफ्ट' जो मेल डोमिनेटेड थी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। वहीं दूसरी फिल्म 'नीरजा' जो वूमेन डॉमिनेटिंग थी, जिसमें सोनम कपूर केंद्रिय भूमिका में थीं। यह दोनों फिल्में सफल रहीं।
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

7 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : spice
इन दिनों आलिया 'इंग्लिश विंग्लिश' फेम निर्देशक गौरी शिंदे की फिल्म में काम कर रही हैं। इसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। शाहरुख के साथ काम के अनुभव को लेकर वो कहती हैं कि शुरू में तो मैंने मारे घबराहट के अपने सारे नाखून ही खा लिए थे, लेकिन उनके साथ थोडा समय बिताने के बाद मैं उनकी फैन हो गई।

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

8 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
आलिया शाहरुख के बारे में कहती हैं कि वो बहुत काम करते हैं और काम करते वक्त दिन और रात नहीं देखते। इतना बडा स्टार होने के बाद भी सेट पर सबकी बात ध्यान से सुनते हैं।
विज्ञापन

घबराहट में मैंने सारे नाखून खा लिए: आलिया भट्ट

9 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : gettyimages
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनीं फिल्म 'कपूर एंड संस' 18 मार्च को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन शकुन बत्रा ने किया हैं और फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें