फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में चमके अक्षय कुमार बचपन में दिखते थे ऐसे, बैंकॉक में किया था शेफ का काम

Mon, 09 Sep 2019 12:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Akshay Kumar Childhood picture - फोटो : instagram
अक्षय कुमार ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में नाम बनाया है । आज वो इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं । अक्षय साल में 4-5 फिल्में देकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर भी बन गए हैं । अक्षय 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं । आज हम आपको उनके बचपन से लेकर शादी तक की फोटो से रूबरू कराते हैं। 

विज्ञापन

2 of 8
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। हालांकि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार आज भी उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। हालांकि कुछ वक्त तक वह पुरानी दिल्ली में रहे थे उसके बाद उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढा़ई की।

4 of 8
akshay kumar - फोटो : social media
स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने 'ब्लूडी टेन' नाम दिया था।अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। बचपन से ही अक्षय की दिलचस्पी मार्शल आर्ट में थी। उन्होंने 8वीं क्लास से इसकी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 8
akshay kumar - फोटो : social media
कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय ने बैंकॉक में 'मुए थाई' भी सीखी थी। यह थाईलैंड का एक कठिन मार्शल आर्ट है जिसमें भिन्न तकनीकों के साथ खड़े होकर प्रहार किये जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय ने बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है। अक्षय ने मार्शल आर्ट्स पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी होस्ट की है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम सेवन डेडली आर्ट्स है। इस डॉक्यूमेंट्री को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर टेलीकास्ट भी हुआ था।
विज्ञापन

7 of 8
akshay kumar
असल जिंदगी में अक्षय अनुशासन प्रिय हैं। अक्षय रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। 6 बजे से वह अपना काम शुरू करते हैं और सूर्यास्त होने से पहले डिनर कर लेते हैं। इस बात का जिक्र अक्षय इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
akshay kumar
अक्षय कुमार ने 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ राखी और शांतिप्रिया मुख्य किरदार में थीं। कहा जाता है कि अक्षय कुमार दीपक तिजोरी के किरदार के लिए साल 1992 में आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें