गुलाबो सिताबो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन सभी फिल्मों में से लूटकेस, दिल बेचारा, गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, शकुंतला देवी, गुलाबो सिताबो और खुदा हाफिज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। इन फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई होती हैं तो इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी ऊपर नीचे हो सकते थे। लेकिन यहां से तो जितना भी मिला, उसी से संतोष और खुश रहने की जरूरत है।