फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: पान मसाला के एड पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, किया ये बड़ा एलान

Thu, 21 Apr 2022 08:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है। दरअसल, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हाल ही में एक पान मसाला के नजर आए, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे अभिनेता ने अब इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने ना सिर्फ अपने फैंस से मांगी बल्कि एक बड़ी घोषणा भी की। अभिनेता ने अब इस विज्ञापन को छोड़ने का मन बना लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वह अब इस पान मसाला ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे माफ कर दीजिए। मैं, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं। बीते कुछ दिनों में सामने आई आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैंने कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया है ना ही कभी करूंगा। इस ब्रांड के साथ मेरे एसोसिशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की मैं इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे लिखा, ''मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीते दिनों ही अक्षय कुमार का यह विज्ञापन जारी हुआ था। सामने आए इस एड में अभिनेता शाहरुख खान और अजय देवगन, अक्षय कुमार का इस विज्ञापन में स्वागत करते दिखाई दिए। यह पहली बार था जब बॉलीवुड के तीन बड़े कलाकार एक साथ किसी एड में साथ आए थे। अजय देवगन तो पहले से कई पान मसाला ब्रांड के एड्स में दिख चुके हैं। शाहरुख खान के इस विज्ञापन  में भी आने पर इतना बवाल नहीं मचा। लेकिन अक्षय के इस एड में आते ही लोगों से उनकी आलोचना करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें