अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अकेली' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रणय मेश्राम ने किया है। नुसरत भरुचा मंगलवार को फिल्म 'अकेली' के अन्य कलाकारों और तकनीशियनों के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति के दर्शन करने पहुंचीं। इस मौके पर नुसरत के अलावा निर्देशक प्रणय मेश्राम और निर्माता निनाद वैद्य, शशांत शाह और विक्की सिदाना भी साथ मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश की वंदना की और अपनी फिल्म की सफलता की कामना की।