एक्टिंग के साथ-साथ घर-बार से संन्यास ले चुकीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार हाल ही केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन वहां वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच फंस गई।
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अभिनय की दुनिया को छोड़ आध्यात्म की राह चुन ली थी। अभिनेत्री ने इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में संन्यासी जीवन को अपना लिया है। नूपुर अलंकार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह केदारनाथ में फंस गईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।