फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के ये मशहूर सितारे अब हो चुके हैं लाइमलाइट से दूर, एक पर हाल ही में लगा है धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 01 May 2021 08:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीजेन खान, मनीष रायसिंघन और आकाशदीप सहगल
फिल्मों से दूरी बना चुके किरदारों के बारे में तो हम अक्सर बात करते रहते हैं लेकिन आज हम टीवी की दुनिया के मशहूर सितारों के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने किरदार से लोगों के जेहन में अपनी खास जगह बनाई। घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद ये सितारें आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। आज यहां जानिए ऐसे पांच अभिनेताओं के बारे में जो कभी काफी मशहूर थे लेकिन आज वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं, ये शायद ही कोई जानता हो। 
विज्ञापन

2 of 6
आकाशदीप सहगल
आकाशदीप सहगल

धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंश का किरदार निभाकर अभिनेता आकाशदीप सहगल काफी मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अंश ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और शो में उन्होंने दुष्कर्म किया था जिसकी सजा शो में उनकी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने खुद दी थी। शो में दिखाया गया था कि अंश को स्मृति ईरानी यानी की तुलसी वीरानी ने गोली मार दी थी। आकाशदीप आखिरी बार 'शेर ए पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह 'में नजर आए थे। इसके बाद आकाशदीप सहगल इंडस्ट्री से दूर हो गए और अब वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सीजेन खान
सीजेन खान

अभिनेता सीजेन खान को शायद ही कोई भूला हो। मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी के' में सीजेन खान अनुराग का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। इसके बाद सीजेन खान 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'पिया के घर जाना है', 'एक लड़की अंजानी सी' और 'सीता और गीता' जैसे धारावाहिकों में नजर आए। 'सीता और गीता' साल 2009 में आया था और इसके बाद सीजेन ने लाइमलाइट से दूरी बना ली। सोशल मीडिया पर आज भी सीजेन खान के किरदार अनुराग के क्लिप वायरल होते रहते हैं। 

4 of 6
अनुज सक्सेना
अनुज सक्सेना

टीवी सीरियल 'कुसुम' से अनुज सक्सेना ने टीवी की दुनिया में धमाकेदार एंट्री की थी। इस शो में अनुज ने कुसुम के पति अभय कपूर का किरदार निभाया था। इस शो में अपने दमदार अभिनय की वजह से अनुज घर घर में मशहूर हो गए थे। इसके बाद 'कुमकुम', 'कुछ पल साथ तुम्हारा', 'सारा आकाश', 'सोलह श्रृंगार', 'डोली सजा के' जैसे कई धारावाहिकों में अनुज नजर आए। आखिरी बार अभिनेता साल 2008 में 'कुछ इस तरह' सीरियल में नजर आए थे। सीरियल के अलावा अनुज ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों के नाम 'चेज' और 'पराठे वाली गली' है। अब अनुज लाइमलाइट से तो दूर हो गए हैं लेकिन हाल ही में उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उन्हें निवेशकों से 141 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
मनीष रायसिंघन
मनीष रायसिंघन

मशहूर धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में रोली के पति सिद्धांत का किरदार निभाने वाले एक्टर मनीष रायसिंघन को भी कोई नहीं भूल सकता। लेकिन अफसोस कि मनीष भी लाइमलाइट से दूर हैं। मनीष इस किरदार से लंबे वक्त तक टीवी की दुनिया में चमकते रहें। इसके बाद भी वो कई धारावाहिकों में आए और आखिरी बार मनीष 'एक श्रृंगार: स्वाभिमान' में नजर आए थे, जो कि साल 2016 में आया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किरण करमरकर
किरण करमरकर

धारावाहिक 'कहानी घर घर की' में ओम का किरदार निभाने वाले अभिनेता किरण करमरकर भी टीवी का चर्चित चेहरा रहे हैं। इस सीरियल में किरण ने पार्वती यानी कि एक्ट्रेस साक्षी तंवर के पति का किरदार निभाया था। इसके बाद किरण ने कई धारावाहिकों में काम किया। उन्हें आखिरी बार साल 2017 में 'रुद्रम' सीरियल में देखा गया था और इसके बाद से वो टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें