फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी के वेडिंग कार्ड को देख फटी रह गईं मेहमानों की आंखें, इस खास थीम पर बनाया गया है कार्ड

Fri, 15 Feb 2019 11:16 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के घर में फिर से शहनाई बजने वाली है । बेटी ईशा की शादी के बाद अब अंबानी परिवार बेटे आकश की शादी की तैयारियों में जुट गया है । शादी 9 मार्च को होगी । हाल ही में आकाश अंबानी की शादी के कार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mukesh ambani
इस कार्ड को जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया । ये एक म्यूजिकल कार्ड है जिसे खोलने पर लाइट भी जल जाती है । कार्ड में प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की सारी डीटेल है । 
विज्ञापन

3 of 6
mukesh ambani
हाल ही में मुकेश अंबानी, पत्नी नीता और बेटे अनंत के साथ शादी का पहला कार्ड लेकर सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचा था । यहां गणपति के चरणों में पहला कार्ड चढ़ाकर उन्हें न्योता दिया गया । अब अंबानी परिवार ने रिश्तेदारों और दोस्तों को कार्ड देना शुरू कर दिया है । 

4 of 6
mukesh ambani
कई मेहमानों ने शादी के कार्ड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं । आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है । यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है ।  कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती है ।

विज्ञापन

5 of 6
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें मेहमानों को राधा और कृष्ण की लीला की खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की डीटेल मिलेगी । इस कार्ड में सबसे खास है इसमें इस्तेमाल होने वाले हैंडराइटिंग फॉन्ट वाले मैसेज । ईशा की शादी की तरह आकाश की शादी की रस्मों पर भी दुनिया भर की नजरें होंगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
बता दें कि आकाश अंबानी, बिजनेसमैन रशेल मेहता की बेटी श्लोक मेहता से शादी करने जा रहे हैं । आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं । पिछले साल जुलाई में इनकी सगाई हुई थी । इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें