फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की शादी में मंडप की तस्वीरें आईं सामने, नीता ने ऐसे उतारी बहू-बेटे की नजर

Sun, 10 Mar 2019 09:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ambani - फोटो : social media
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हीरो कारोबारी की बेटी श्लोका मेहता से शादी कर ली है। 9 मार्च को हुई इस शादी में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत, राजनीति हस्तियां सहित कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। बेटे आकाश की शादी की सभी रस्में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर की गईंं। इस मौके पर अंबानी के निवास स्थल एंटीलिया को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया। वहीं अंबानी फैमली के साथ आकाश और श्लोका बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। बरात से लेकर स्टेज तक की तस्वीरें में देखें कैसे नजर आया अंबानी परिवार और आकाश-श्लोका की जोड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
माता पिता के साथ मंडप पहुंचे आकाश अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी का हाथ थामकर आकाश अंबानी मंडप पहुचे थे। इन तीनों के पीछे ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ चल रही थीं। और इनके पीछे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी चलती नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 13
श्लोका मेहता - फोटो : instagram
हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता लाल जोड़े में बेहद सुंदर लग रही थीं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि यहां वह थोड़ी घबराई हुई भी दिख रही थीं। जो हर लड़की के साथ व्यवहारिक तौर पर इस समय होता है। 

4 of 13
आकाश अंबानी - फोटो : instagram
ये तस्वीरें शादी की रस्मों के दौरान की हैं। इस दौरान पोखवानु, जयमाला, सप्तपदी जैसी शादी की खास रस्में हुई थीं।  
विज्ञापन

5 of 13
जयमला डालने के बाद आकाश-श्लोका - फोटो : instagram
ये तस्वीर उस वक्त की है जब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूजे के हो गए थे। दोनों जयमाला डालकर एक दूसरे का साथ देने का वचन दिया।
विज्ञापन

6 of 13
मंडप पर नीता अंबानी ने उतारी बेटे और बहू की नजर - फोटो : instagram
मंडप पर मां नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता की नजर उतारी थी। इस मौके पर बहन ईशा अंबानी ने आकाश की कान खिचाई की थी।
विज्ञापन

7 of 13
Akash Ambani - फोटो : amar ujala
आकाश अंबानी की यह तस्वीर दिल छूने वाली थी। इस तस्वीर में आकाश दादा धीरूभाई अंबानी का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए थे। इस मौके पर आकाश हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने हुए थे। 

8 of 13
Mukesh Ambani Nita Ambani - फोटो : amar ujala
अब जरा नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की यह तस्वीर देखिए। यह तस्वीर उस वक्त की है जब मुकेश और नीता बेटे की बरात निकलते ही झूमकर नाचने लगे थे। इन दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

9 of 13
Akash Nita Ambani - फोटो : amar ujala
यह तस्वीर भी उसी वक्त की है जब आकाश अंबानी की बरात निकल रही थी। इस तस्वीर में नीता अंबानी गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

10 of 13
Akash Ambani - फोटो : amar ujala
यह तस्वीर भी बरात के समय खींची गई। इस तस्वीर में आकाश अंबानी दूल्हे के कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। आकाश की गाड़ी ऊपर से खुली हुई थी। इस गाड़ी की सजावट फूलों से की गई थी। 

11 of 13
bollywood - फोटो : social media
दूल्हे राजा आकाश अंबानी ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और करण जौहर के साथ शादी में जमकर डांस किया।

12 of 13
bollywood - फोटो : file photo
आकाश की बहन ईशा पीरामल बारात मे कुछ ऐसे इन्जॉय करते दिखी थीं । 10 और 11 मार्च को वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत होगी जिसमें कई तरह की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इसके साथ थी वेडिंग रिसेप्शन में म्यूजिक फाउंटेन पर तरह-तरह के नजारे दिखाए जाएंगे, जहां एक तरफ स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी होंगी।
विज्ञापन

13 of 13
bollywood - फोटो : file photo
आकाश अंबानी की बरात में शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान ने भी नाचने में कोई कमी नहीं की थी। बरात में वह नीता अंबानी संग जमकर नाचते दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें