फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन पर बालीवुड ने खेला 1000 करोड़ का दांव, रणबीर-रणवीर के लिए बड़ा खतरा होंगे साबित

विज्ञापन
1 of 10
ajay devgn - फोटो : twitter
अजय देवगन ने अपना करियर 90 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन 2 दशक बीतने के बाद भी उनका जलवा कायम है । इसी साल उनकी फिल्म 'रेड' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था । ये फिल्म साल की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है । आने वाले साल यानी 2019 में बॉलीवुड ने अजय के ऊपर 1000 करोड़ का दांव लगाया है । जानते हैं उन फिल्मों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 10
Total Dhamaal
टोटल धमाल
डायरेक्टर इंदर कुमार के डायरेक्शन में बन रही ‘टोटल धमाल’ साल 2019 में रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर है, जिसमें अजय देवगन के साथ-साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Ajay Devgn
दे दे प्यार दे
डायरेक्टर लव रंजन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ एक रॉम-कॉम होगी, जिसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, जिम्मी शेरगिल और रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म को डायरेक्टर आकिव अली ने बनाएंगे ।

4 of 10
taanaji
तानी जी: द अनसंग वॉरियर
मराठा वॉरियर ताना जी की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने वाली यह फिल्म अभी प्रोडक्शन लेवल पर है। अजय के साथ-साथ सैफ अली खान भी ताना जी के लिए शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में काजोल की भी एक अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन

5 of 10
Ajay Devgn - फोटो : Instagram
चाणक्य
अजय देवगन चाणक्य की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म करने जा रहे हैं, जिसको नीरज पांडे बनाएंगे। फिल्म की कास्टिंग क्या होगी और इसमें अजय के अलावा कौन-कौन से कलाकार दिखाई देंगे, यह फैसला अभी नहीं किया गया है। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्तर पर है।
विज्ञापन

6 of 10
ranbir kapoor, ajay devgn, luv ranjan
लव रंजन की अगली फिल्म
डायरेक्टर लव रंजन ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ नई फिल्म बनाने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले ही लव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का ऐलान किया था।
विज्ञापन

7 of 10
अजय देवगन
सैय्यद अब्दुल रहीम बायोपिक
अजय देवगन की आने वाली 7 फिल्मों में से यह उनकी तीसरी बायोपिक फिल्म होगी। इसमें वो सैय्यद अब्दुल रहीम नाम के एक फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अजय फुटबॉल के मैदान पर कड़ी मेहनत करेंगे।

8 of 10
Ajay Devgn
सन ऑफ सरदार 2
‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में वो सिख योद्धाओं के द्वारा सारागढ़ी में लड़ी गई लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। इसी विषय पर अक्षय कुमार ‘केसरी’ नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। अजय देवगन अपनी ‘सन ऑफ सरदार 2’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

9 of 10
ajay devgn
सिंघम 3
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम’ नाम की एक जबरदस्त पुलिस ड्रामा सीरीज का निर्माण कर रहे हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ के बाद अब दर्शक ‘सिंघम 3’ के लिए नजरें गड़ाए बैठे हैं। देखना होगा कि रोहित शेट्टी कब इसका ऐलान करते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
ajay devgn
गोलमाल 5
हाल में रोहित शेट्टी ने फिल्म सिम्बा का नया गाना आंख मारे रिलीज किया था, जिसमें गोलमाल की टीम दिखाई दी थी। इस गाने में उन्होंने यह ऐलान किया था कि जल्द ही दर्शकों को गोलमाल 5 देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें