फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना की 'मणिकर्णिका' में ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हूबहू कॉपी हुए सीन, इस फ्लॉप मूवी तक को नहीं छोड़ा

Wed, 19 Dec 2018 11:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मणिकर्णिका
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज कर दिया गया । ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना रानी लक्ष्मीबाई के लुक में पहुंची थीं । 
विज्ञापन

2 of 8
मणिकर्णिका
ट्रेलर लॉन्च के लिए इवेंट वेन्यू को किले में तब्दील कर दिया गया था मानो फिल्म का सेट हो। कंगना के साथ उनकी सेना भी इवेंट में पहुंची। कंगना जब इवेंट में पहुंचीं तो उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया । ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई के वडाला में भव्य तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

3 of 8
मणिकर्णिका
'मणिकर्णिका' के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । ट्रेलर के एक-एक सीन में कंगना जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। सबकुछ अच्छा होने के बावजूद फिल्म का ट्रेलर कुछ मामलों में हल्का पड़ गया है । एक्शन सीन के लिए VFX का इस्तेमाल किया गया जो साफ दिख रहा है । 

4 of 8
manikarnika - फोटो : twitter
इसके अलावा कुछ सीन बॉलीवुड की पिछली पीरियड फिल्मों से कॉपी होते हुए नजर आ रहे हैं । बॉलीवुड में इससे पहले कई पीरियड फिल्में बन चुकी हैं। योद्धाओं पर बनी इन फिल्मों की खास बात होती है फाइट और खतरनाक स्टंट सीन.. कंगना इन्हीं फिल्मों से प्रेरित हुईं और कॉपी कर डाला। 
विज्ञापन

5 of 8
मणिकर्णिका
मोहेनजो दारो

साल 2016 में आई फिल्म मोहेनजो दारो में ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था। मणिकर्णिका का एक डायलॉग इस फिल्म की याद दिलाता है । ये डायलॉग है- 'तू मोहेनजो दारो पर राज करना चाहता और मैं सेवा।' मणिकर्णिका के ट्रेलर के अंत में कंगना बोलती हैं 'झांसी दोनों को चाहिए, तुझे राज करना है और मुझे झांसी की सेवा करनी है।'
विज्ञापन

6 of 8
manikarnika
बाहुबली

मणिकर्णिका के एक सीन में कंगना छलांग मारकर हाथी के सिर पर चढ़ जाती हैं । ऐसा ही एक सीन 'बाहुबली' में भी था । इस सीन को दर्शक कभी नहीं भूल सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
manikarnika
जोधा अकबर 

ऋतिक रोशन की फिल्म 'जोधा अकबर' में हाथी के साथ ऋतिक का एक सीन था । वही सीन मणिकर्णिका में भी है । से दोनों सीन लगभग एक जैसे ही हैं ।
विज्ञापन

8 of 8
manikarnika
बाजीराव मस्तानी

जरा ये तस्वीर देखिए राज गद्दी पर बैठने का तरीका हूबहू एक ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें