फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phool Aur Kaante: 'फूल और कांटे' की रिलीज को 32 साल पूरे, अजय देवगन ने साझा कीं फिल्म से जुड़ी यादें

Wed, 22 Nov 2023 12:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' की रिलीज को आज 32 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का गाना 'मेरे कॉलेज की एक लड़की' खूब हिट हुआ। इस गाने को सुनने के बाद दर्शक इतने खुश हुए कि सिनेमाहॉल में अजय देवगन के ऊपर पैसे बरसाने लगे थे। खुद अजय देवगन ने यह किस्सा सुनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें फिल्म 'फूल और कांटे' की कुछ तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो भी साझा किया गया है। अजय देवगन कहते दिख रहे हैं, 'जब इस फिल्म का प्रीमियर था गैलेक्सी में तो एक और शो चल रहा था जैमिनी में। मैं आगे के दरवाजे से गया और पहली लाइन में जाकर बैठ गया था'।
Tridha Choudhury: त्रिधा चौधरी ने प्रकाश झा को लेकर की बातचीत, कहा- 'आश्रम में मुझे बड़ी खूबसूरती से पेश किया'
विज्ञापन

3 of 5
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने आगे बताया, 'फिल्म में जब 'कॉलेज की लड़की' गाना शुरू हुआ तो लोगों ने पैसे फेंके, मैंने वो पैसे उठाकर रख लिए और फिर उन्हें फ्रेम करा लिया। मेरे लिए वह बहुत ही उत्साहजनक पल था'। बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी। 

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'फूल और कांटे' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया था।
Bollywood: इन सितारों ने किराए पर दिए हैं अपने आलीशान घर, फिल्मों के साथ यहां से भी करते हैं करोड़ों की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म का आइकॉनिक सीन काफी हिट हुआ था, जिसमें अजय देवगन दो कारों के बीच स्टंट करते नजर आए थे। संदेश कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिनेत्री मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और आरिफ खान जैसे सितारे भी नजर आए।
Phool Aur Kaante: 'फूल और कांटे' की रिलीज को 32 साल पूरे, अजय देवगन ने साझा कीं फिल्म से जुड़ी यादें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें