फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nysa Devgan: तो ये है नीसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन का राज! मां काजोल ने किया खुलासा

Thu, 17 Nov 2022 09:44 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नीसा देवगन, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन वैसे तो बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खूब फैन फॉलोइंग हैं। नीसा अक्सर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट की जाती हैं। बीते दिनों नीसा के ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया था। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा सभी जगह खूब हो रही थी। इस बारे में फैंस भी जानना चाह रहे थे। अब काजोल ने नीसा के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर परिवार और दोस्तों के साथ स्पॉट की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काजोल का कहना है कि नीसा को ब्यूटी और हेल्थ के बारे में सबकुछ पता है। काजोल ने ये भी बताया कि नीसा हफ्ते में तीन बार फेस मास्क अप्लाई करती हैं और वह ये सलाह उनको भी देती हैं। काजोल का कहना है कि वह अपने पिता अजय देवगन की तरह फिटनेस फ्रीक भी हैं। 

इसे भी पढ़ें- File Number 323: विवादों में फंसी सुनील शेट्टी और अनुराग कश्यप की फिल्म, मेहुल चोकसी ने मेकर्स को भेजा नोटिस
विज्ञापन

3 of 4
नीसा देवगन - फोटो : instagram
अपनी बेटी के बारे में काजोल ने आगे बताया कि वह जिम नहीं बल्कि योग पर फोकस करती हैं। इसके अलावा वह सुबह उठकर खाली पेट 2 से 3 गिलास गर्म पानी पीती हैं। इसके अलावा वह ओटमील, फ्रूट्स और उबले हुए अंडे खाती हैं। लंच में नीसा इबली हुई सब्जियां, फलियां, ग्रीन सलाद और रोटी खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा  वह डिनर में दाल-रोटी, सब्जी और सलाद खाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Maula Jatt: पाकिस्तान की इस फिल्म ने ब्रिटेन में मचाया तहलका, अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड
 
विज्ञापन

4 of 4
नीसा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
नीसा की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में से होती है। फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में उन्होंने अपना 19वां जन्मदिन मनाया था। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने कहा था कि वह अपने बच्चों को कभी नहीं कहेंगे कि उनके ये करना चाहिए या नहीं। उन्हें जो करना हो वो कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें