अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फ्लॉप फिल्मों से करियर पर लगा ग्रहण
अजय ने फिल्म 'फूल और कांटे' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म की वजह से अजय रातोंरात एक्शन स्टार बन गए। इसके बाद उनकी 'जिगर', 'दिलवाले', 'दिलजले' जैसी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन एक समय के बाद उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप होने लगीं। करियर के लिहाज से साल 2004 उनके लिए बुरा माना जा सकता है। उस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'युवा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, उसी साल रिलीज हुई 'रेनकोट' भी बुरी तरह फ्लॉप रही। यह सिलसिला साल 2005 में भी जारी रहा है। उनकी 'इंसान' और 'ब्लैकमेल' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुईं। इसके बाद रिलीज हुई 'ज़मीर', 'टैंगो चार्ली', 'काल', 'मैं ऐसा ही हूं' ने भी टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया।