फिल्म इंडस्ट्री के लिए कहा जाता है कि यहां तीनों खान (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) का दबदबा चलता है, लेकिन इनके बीच एक ऐसा भी एक्टर है जो अपनी अलग पहचान बना चुका है। उस एक्टर की फैन फॉलोइंग किसी भी मामले में तीनों खानों से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर अजय देवगन की। अजय उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनका स्टारडम ऐसा है कि इंडस्ट्री की हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनके साथ बड़े पर्दे पर अजय देवगन की जोड़ी काफी हिट रही।