फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: भोला से पहले अजय देवगन की ये फिल्में भी हो चुकीं फ्लॉप, अब किस 'मैदान' में दिखाएंगे 'दम'

Sat, 08 Apr 2023 02:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्म - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर लगातार चर्चा में रहे। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अजय हर किरदार में बेहद आसानी से ढल जाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि 31 साल के करियर में अजय ने ऐसी कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो सुपरफ्लॉप रहीं। चलिए जानते हैं वे कौन-सी फिल्में थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं।

विज्ञापन

2 of 7
रनवे 34 - फोटो : social media

रनवे 34

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 ने रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 32.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह अजय की करियर की सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में क्या होगा खास? जानें इस बार किस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

विज्ञापन

3 of 7
हिम्मतवाला - फोटो : social media

हिम्मतवाला

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला के गाने तो दर्शकों के बीच काफी चले, मगर अफसोस यह फिल्म ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुल 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Kangana Ranaut: 'चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं', कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

4 of 7
तेज - फोटो : social media

तेज

तेज अजय देवगन के करियर की सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। अच्छे खासे बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 15.42 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी।

Lock Upp Season 2: 'लॉक अप 2' में कंगना से भिड़ेंगी 'बिग बॉस' की यह धाकड़ खिलाड़ी, इस वजह से होती हैं ट्रोल

विज्ञापन

5 of 7
टूनपुर का सुपरहीरो - फोटो : social media

टूनपुर का सुपरहीरो

टूनपुर का सुपरहीरो फिल्म में अजय और काजोल की जोड़ी ने स्क्रीन पर एक साथ धमाल करने का प्रयास तो किया था, लेकिन ऑडियंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की इस फिल्म ने कुल 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन

6 of 7
मैदान - फोटो : social media
मैदान

अजय देवगन अब अपनी आगामी फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। यह टीजर अभिनेता की फिल्म भोला के साथ ही रिलीज हुआ है। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसकी रिलीज डेट में कई बार बदलाव भी आ चुका है। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन दर्शकों को फुटबॉल का गोल्डन एरा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'औरों में कहां दम था' - फोटो : social media
'औरों में कहां दम था'

नीरज पांडे की रोमांटिक ड्रामा 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अजय ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसमें अजय के साथ तब्बू, जिमी शेरगिल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें