फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay-R Madhavan: अजय देवगन के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे आर माधवन, इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर

Sat, 13 May 2023 02:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दृश्यम 2' और 'भोला' फिल्म के बाद अब वह 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' के बाद अब अभिनेता एक बार फिर थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन भी नजर आएंगे। दोनों अभिनेता पहली बार साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
दरअसल, अजय और माधवन गुजराती फिल्म 'वश' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर होगी, जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म 'वश' एक साइको थ्रिलर फिल्म है, जो इसी साल 10 फरवरी को रिलीज हुई थी। अब इसके रीमेक में अजय देवगन आर माधवन के साथ नजर आएंगे।

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी के ब्रालेस अवतार पर फूटा इस टीवी एक्टर का गुस्सा, लुक को बताया 'अशोभनीय और अनुचित'
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, 'आर माधवन अजय की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म से जुड़ गए हैं। विकास की सुपरनैचुरल थ्रिलर में दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे और फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।' बता दें कि इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस भी करेंगे।

Zeenat-Viveck: जीनत अमान के एहसानों तले दबे विवेक वासवानी, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
बता दें कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले अजय, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, जिसकी शूटिंग जून में शुरू होगी। फिल्म की बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में की जाएगी।

Sidharth-Kiara: सिड-कियारा को देखते ही पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, 'शेरशाह' कपल ने बॉन्डिंग से फिर जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
बात करें अजय देवगन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही 'मैदान' में नजर आने वाले हैं, जो जून 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, आर माधवन जीडी नायडू की बायोपिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Alia: आलिया भट्ट का मेट गाला लुक पास या फेल? जानें दीपिका पादुकोण संग काम कर चुके फ्लोरियन ह्यूरेल का जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें