सिनेमा और राजनीति, ये रिश्ता कुछ भी कहलाए लेकिन है बड़ा पुराना। कितनी ही दफा सिनेमा के सितारे सियासत की पिच पर जीत कर देश के नायक बने तो कई इस पिच पर दिल हार कर हमेशा के लिए किसी के हो गए। स्वरा भास्कर और फहद के बाद इस कड़ी में एक नाम और जुड़ने जा रहा है। सिनेमा की परि यानी की परिणीति चोपड़ा और राजनीति के राघव चड्डा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने फैसला कर लिया है। यह जोड़ा आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हैं तो इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं इस चर्चित लव स्टोरी की शुरुआत आखिर कब और कहां से हुई थी....