फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की बेटी का डांस वीडियो वायरल, दोस्तों के साथ दिखाए मूव्स

Thu, 12 Nov 2020 09:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, नीसा - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भले ही अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही नीसा की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी है। सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस अकाउंट भी बन गए हैं। इस बीच नीसा का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
नीसा देवगन - फोटो : instagram
नीसा देवगन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के डांस मूव्स को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। नीसा का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज से साझा किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ नीसा देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो में नीसा 'स्टैंड बाय मी' गाने पर अपनी दो सहेलियां के डांस करती नजर आ रही है। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई है। खुले बालों में नीसा का ये लुक उन पर खूब खिल रहा है।
 

4 of 5
नीसा - फोटो : फाइल
नीसा अपने लुक के लिए कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं। कुछ महीनों पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन पर सेलिब्रिटी किड होने का प्रेशर रहता है, लेकिन उनके माता-पिता के सपोर्ट की वजह से उन्हें इन सबको फेस करने की ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : फाइल
बता दें कि नीसा अभी केवल 17 साल की हैं वो सिंगापुर से स्कूलिंग कर रही हैं। कोरोना वायरल के दौरान वह सिंगापुर में फंस कई थीं। हांलाकि बाद में वे वापस मुंबई लौट आई थीं। 

अविका गौर ने किया प्यार का इजहार, पहली बार ब्यॉयफ्रेंड के साथ साझा की तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें