फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित की तंबाकू न खाने की अपील पर अजय देवगन बोले-मैं तो इलायची का ऐड करता हूं

Wed, 15 May 2019 02:28 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgan - फोटो : social media

एक कैंसर पीड़ित के अभिनेता अजय देवगन से तंबाकू का विज्ञापन ना करने की गुहार लगाने के करीब एक सप्ताह बाद अभिनेता ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने मंगलवार को कहा कि वह समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली किसी भी चीज को बढ़ावा न देने का सचेत प्रयास करते हैं और वह तंबाकू का नहीं इलायची का विज्ञापन करते हैं।अजय ने कहा कि वह प्रशंसक के सम्पर्क में हैं और वह अपने कॉन्ट्रेक में इस बात का जिक्र करते आए हैं कि वह तंबाकू का प्रचार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन

2 of 5
ajay devgan

अजय ने आगे कहा, 'मैंने हमेशा से अपने कॉन्ट्रेक में कहा है कि मैं तंबाकू का कतई प्रचार नहीं करूंगा, मुझे दिया गया विज्ञापन इलायची का है और मेरे कॉन्ट्रेक में यह कहा गया है कि इसमें कोई तंबाकू नहीं होगा, इसलिए अगर वही कंपनी दूसरी चीज भी बेच रही है तो मुझे नहीं पता की क्या करना चाहिए।' अभिनेता ने कहा कि इससे अधिक वह सिर्फ यह कर सकते हैं कि अपनी फिल्मों में बेवजह धूम्रपान ना करें। 

 

विज्ञापन

3 of 5
ajay devgan in manali
बता दें कि जयपुर के रहने वाले नानकराम एक कैंसर मरीज हैं। उन्होंने समाज के हित में तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन नहीं करने की सार्वजनिक अपील की थी। मरीज के मुताबिक वो खुद भी अजय देवगन का फैन है। नानकराम के मुताबिक वो उसी उत्पाद का इस्तेमाल करता था जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं। काफी वक्त के बाद उसे एहसास हुआ कि तंबाकू उसकी और उसके परिवार की जिंदगी को खबर कर रहा है।

4 of 5
ajay devgan
पीड़ित के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'कुछ साल पहले ही मेरे पिता ने तंबाकू चबाना शुरू किया और उसी ब्रांड का प्रयोग करते थे जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं. मेरे पिता देवगन से प्रभावित थे, जांच में उन्हें कैंसर की बीमारी से पीड़ित पाया गया है, उनका मानना है कि इतने बड़े स्टार को इस तरह के उत्पादों का विज्ञापन नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajay devgan in manali
नानकराम ने अपने आसपास के क्षेत्रों में करीब एक हजार पर्चे बंटवाए हैं और चिपकवाये हैं। पर्चे में बताया गया है कि किस प्रकार तंबाकू के सेवन से वह और उनका परिवार बर्बाद हो गया। वो अब बोल नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें