फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए स्टंटमैन का बेटा कैसे बना बॉलीवुड का 'सिंघम', वो 10 किरदार जो बने यादगार

Tue, 02 Apr 2019 08:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
ajay devgan - फोटो : social media

एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन आज के समय के एक बहुत बड़े सितारे हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह कलाकार मशहूर स्टंटमैन और एक्शन फिल्म निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। सन 1969 में जन्मे अजय देवगन दो अप्रैल को पचास साल के हो जाएंगे। आइए जानते हैं इनके 10 सबसे उम्दा किरदारों के बारे में। 

 

विज्ञापन

2 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

फूल और कांटे (1991)

किरदार-अजय सलगांवकर

इस फिल्म से अजय ने अपने करियर की शुरूआत की। फिल्म में इनके साथ अमरीश पुरी और मधू थे। यह फिल्म एक एक्शन रोमांस फिल्म थी जिसे कुकु कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म अपने गानों और एक्शन सीन्स से सुपरहिट हो चली थी। वहीं इंडस्ट्री में सभी को खबर मिल गई थी कि एक और एक्शन हीरो आ चुका है। इसी के चलते अजय को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। 

 

विज्ञापन

3 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

इश्क (1997)

किरदार - अजय राय
इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय ने अपनी एक्शन इमेज से हटकर पहली बार एक कॉमेडी फिल्म चुनी जिसमें इनके साथ जूही चावला, आमिर खान और काजोल थीं। फिल्म में यह चारों कलाकारों के किरदार एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। जिनमे जूही और अजय अमीर घरानों से होते हैं, इसके बाद उनके परिवार वाले इस रिश्ते को कबूल नहीं करते। इसी बीच खूब सारा ड्रामा और कॉमेडी दर्शाई गई है। अपने टाइम में यह फिल्म एक ब्लॉक बस्टर साबित हुई। 

 

4 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

जख्म (1998)

किरदार - अजय आर देसाई 

पूजा भट्ट प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म रही जिसके लिए अजय ने नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर भी अपने नाम किया था। इस फिल्म में अजय पहली बार एकसीरियस रोल निभाते नजर आए थे। फिल्म में अजय के साथ सोनाली बेंद्रे, पूजा भट्ट, आशुतोष राणा और कुणाल खेमू नजर आए थे। यह फिल्म मुंबई में हुए दंगो के समय के भेदभावों को दर्शकों के सामने रखती है। फिल्म में पूजा ने अजय की मां का किरदार निभाया था, वहीं सोनाली ने उनकी पत्नी का। फिल्म को डायरेक्ट महेश भट्ट ने किया था। 

 

विज्ञापन

5 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

लज्जा (2001)

किरदार – भोलवा
2001 में राजकुमार संतोषी की यह फिल्म देश में बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप घोषित हुई लेकिन अतंरराष्ट्रीय स्तर पर यह काफी सफल रही। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण के विषय पर आधारित थी जो देश की औरतों पर बीतने वाली दिक्कतों और मुश्किलों को लोगों के सामने रखती है,इसी के साथ उनको गलत भी साबित करती है। फिल्म में इकलौते हीरो का किरदार अजय ने निभाया था। वहीं इनके अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, जैकी श्राॉफ और अनिल कपूर भी इस फिल्म में थे। 

 

विज्ञापन

6 of 11
The legend of Bhagat Singh

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) 

किरदार-भगत सिंह 
राजकुमार संतोषी की ये फिल्म हिंदी सिनेमा में बायोपिक फिल्मों के नए दौर की शुरुआती फिल्मों में से एक है। 2002 में बनी यह फिल्म  स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जीवनी पर आधारित है। भगत सिंह के बचपन से लकेर उन्हे फांसी दिए जाने तक की कहानी इस फिल्म में दर्शाई गई है। फिल्म को डायरेक्ट राजकुमार संतोषी ने किया जिसमें अजय के अलावा सुशांत सिंह, डी संतोष, अखिलेंद्र मिश्रा, राज बब्बर, फरीदा जलाल, और अमृता राव भी थीं। इस फिल्म के लिए अजय ने एक नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर अपने नाम किया। 

 

विज्ञापन

7 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

भूत (2003)

किरदार - विशाल 
यह फिल्म अजय की पहली हॉरर फिल्म रही वहीं राम गोपाल वर्मा की डायरेक्ट की गई दूसरी हॉरर फिल्म थी। फिल्म में अजय के साथ उर्मिला मातोंडकर भी थीं, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं थी। फिल्म में उर्मिला ने भूत के काबू में आ चुकी महिला का किरदार निभाया वहीं अजय उनके पति के किरदार में दिखे। फिल्म में दोनों की ही एक्टिंग को खूब सराहना मिली और फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई। 

 

8 of 11
gangajal - फोटो : file

गंगाजल (2003)

किरदार- एसपी अमित कुमार 
यह एक क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी 1980 के दशक में भागलपुर बिहार में हुई कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित थी। जिसमे अजय एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई, जो उस समय भागलपुर में चले गुंडाराज को अपने तरीके से खत्म करता है। फिल्म में अजय के साथ ग्रेसी सिंह और मुकेश तिवारी नजर आए थे। फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म रही थी।

 

 

9 of 11
omkara

ओमकारा (2006)

किरदार - ओमकारा शुक्ला 
ओमकारा फिल्म एक क्राइम ट्रैजेडी फिल्म है जो मशहूर लेखक शेक्सपियर के प्ले ओथेलो पर आधारित थी। फिल्म उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में शूट हुई थी। फिल्म में अजय के साथ सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर, और बिपाषा बसु भी हैं। इस फिल्म में अजय ने एक मेरठिया डॉन का किरदार निभाया। विशाल भारद्वाज निर्देशित ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल,  काइरो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और कारा फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई थी। इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। 

 

10 of 11
singham - फोटो : singham

सिंघम (2011)

किरदार - बाजीराव सिंघम
2011 में आई यह फिल्म तमिल फिल्म सिंघम का रीमेक है जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में अजय ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया जो जयकांत शिक्रे नामक गुंडे का सफाया कर देता है। इस सुपरहिट फिल्म में अजय के साथ काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के ऊपर एनीमेशन सीरीज लिटिल सिंघम बनी और रोहित ने इसी के बाद पुलिस यूनीवर्स वाली फिल्में बनानी शुरू कर दीं।
 

विज्ञापन

11 of 11
अजय देवगन - फोटो : Amar Ujala

दृश्यम (2015)

किरदार - विजय सलगांवकर
यह फिल्म अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में मास्टरपीस मानी जाती है। फिल्म में अजय देवगन ने एक आम आदमी का किरदार निभाया जो अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए एक इंसान की जान ले लेता है। मलयालम फिल्म "दृश्यम" की इस रीमेक ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें