फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की Inside तस्वीरें आईं सामने, आराध्या-अभिषेक भी दिखे अलग लुक में

Sat, 02 Nov 2019 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय एक नवंबर को 46 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या इन दिनों इटली के रोम शहर में हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी हैं। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो आराध्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन कैमरे की ओर पीठ करके बैठे हुए हैं। उनकी टीशर्ट पर लिखा है 'फॉरेवर' यानी हमेशा।
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने अपनी एक अन्य तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो प्रिंसेस लुक में हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। आराध्या ने भी मां ऐश्वर्या से मैचिंग करते हुए गाउन कैरी किया। इस दौरान अभिषेक ने फॉर्मल पहना। 
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek and Aishwarya - फोटो : instagram
इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या के लिए एक प्यार भरा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए जिस तरह अपनी भावनाएं व्यक्त कीं उसे जानने के बाद आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा। 

4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रिंसिपेसा (Principessa)।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
दरअसल, ऐश्वर्या इटली की राजधानी रोम में 30 अक्टूबर को एक घड़ी कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। ऐश्वर्या करीब 20 सालों से इस कंपनी से जुड़ी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अपनी तरफ से भी ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या के लिए बर्थडे पार्टी आयोजित की। 

शाहरुख के साथ डेब्यू करते ही इन छह अभिनेत्रियों की बदली किस्मत, दो तो आज भी टॉप पर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें