एयरपोर्ट पर साथ दिखी बच्चन फैमिली
पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय और आराध्या को एयरपोर्ट से निकलते देखा जा सकता है। इस दौरान ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठती हैं, वहीं अभिषेक बच्चन भी बाद में आते दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या राय ब्लैक में नजर आईं तो वहीं आराध्या को लाइट पिंक टॉप में देखा जा सकता है। अब इसी को लेकर यूजर्स ने अपनी-अपनी तरह से कमेंट करने शुरू कर दिए। जहां कुछ यूजर्स ऐश्वर्या को ट्रोल करते दिखे तो कुछ उनको डिफाइन करते नजर आए।
आराध्या का हाथ पकड़ने पर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या
ये वीडियो देखने के बाद लोग ऐश्वर्या राय को बेटी का हाथ पकड़ने को लेकर तो ट्रोल कर ही रहे हैं, इसके साथ ही उनके लुक को लेकर भी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि उसके (आराध्या) पैर में दिक्कत है, इसलिए वो उसको पकड़ती है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "हो सकता है कि बच्ची की टांगो में कोई प्रॉब्लम हो...लेकिन मुझे उम्मीद नहीं कि ऐसा होगा...लोग एक बार एक ही बात कमेंट करते हैं, उसने अपनी मां का हाथ पकड़ा है..या उसके हेयर स्टाइल के बारे में, बच्ची को तो बख्श दो यार।" एक अन्य ने लिखा, "कुछ सालों बाद वह भी प्लास्टिक सर्जरी कर बॉलीवुड में कदम रखेंगी।" एक और ने लिखा, "वह बच्चों को अपनी पर्सनल गुड़िया की तरह ट्रीट करती हैं।" इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अलग-अलग तरह से अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं।


बात करें वर्क फ्रंट की तो ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मणित्नम की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आईं थीं। वहीं अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा है कि वह जल्दी ही तमिल फिल्म करुप्पु दुरई (केडी) के हिंदी वर्जन में केडी का किरदार अदा करेंगें।