फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

Tue, 03 Jan 2023 10:14 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल और कटरीना कैफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे मशहूर निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने शेयर किया है। 
विज्ञापन
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विक्की और कटरीना अक्सर ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, अब विक्की कौशल का पत्नी कटरीना के लिए किए गए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कटरीना विक्की के डांस को देखकर ब्लश करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
दरअसल, विक्की और कटरीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो न तो विक्की ने पोस्ट किया है और न ही कटरीना ने, इसे मशहूर निर्देशक कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने नए साल के मौके पर साझा किया है। वीडियो में मिनी ने अपने 2022 के यादगार लम्हों को शामिल किया है, जिसमें विक्की और कटरीना भी शामिल हैं। मिनी विक्की और कटरीना का क्लोज फ्रेंड हैं और बीते वर्ष सभी मालदीव में साथ छुट्टियां मना रहे थे।

Salman Khan Fan: 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...', सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
वीडियो में कुछ देर के लिए विक्की और कटरीना दिखाई देते हैं। विक्की एक फनी डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं, जिसे देख कटरीना शरमाती नजर आ रही हैं। विक्की के साथ वीडियो में अभिनेत्री शरवरी वाघ भी डांस कर रही हैं, जिनकी सनी कौशल के साथ डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

The Big Bull: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ का बनने जा रहा है सीक्वल, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

विज्ञापन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बता दें कि यह वीडियो बीते साल का है, जब सभी कटरीना कैफ का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंचे थे। यूजर्स भी विक्की के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'इनकी बेस्ट जोड़ी है', तो दूसरे ने लिखा, 'विक्की के डांस को देखकर कटरीना का ब्लश करना वाकई में प्यारा है।' इस तरह फैंस दोनों पर अपना प्यार लुट रहे हैं।

Box Office Report: जल्द 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘अवतार 2’, तो मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई ‘सर्कस’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें