फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान की वजह से ऐश्वर्या राय को कई फिल्मों से कर दिया गया था बाहर, अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

Sun, 01 Nov 2020 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaFanClub
ऐश्वर्या राय एक नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अपने बॉलीवुड करियर में ऐश्वर्या ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'जोधा अकबर' सहित अनेक हिट फिल्में दीं। इस बीच कई बार ऐसा भी हुआ जब उन्हें बिना बताए फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसका खुलासा खुद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram/Aish
करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख ने कई फिल्मों से उन्हें बाहर करवाया था। ये बात शाहरुख ने भी कबूल किया था। अभिनेत्री सिमी गरेवाल के साथ ऐश्वर्या का ये इंटरव्यू तब का है जब वह अपनी पहचान बनाने में जुटी थीं। अभिनेत्री ने बताया कि किस तरह कई फिल्मों से उन्हें बिना वजह बताए बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : ट्विटर@aishwaryarai
पहले 'वीर जारा' में ऐश्वर्या को लिया जाना था लेकिन ऐन मौके पर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। ऐश्वर्या ने कहा कि 'मैं कैसे इस सवाल का जवाब दे सकती हूं। हां, उस समय एक दो फिल्मों के बारे में बात हुई थी कि हम साथ काम करेंगे। और फिर, अचानक, बिना किसी स्पष्टीकरण के बाहर हो गई। इसका जवाब मेरे पास कभी नहीं था कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।‘

4 of 5
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : फिल्म
शाहरुख ने खुद भी एक इंटरव्यू में अफसोस जताया था और कहा था कि वो उनकी निजी जिंदगी में ज्यादा सक्रिय हो गए थे, जो उन्हें नहीं होना चाहिए था। आगे ऐश्वर्या कहती हैं कि 'मैंने कभी किसी फिल्म के लिए मना नहीं किया था।' कई बड़े प्रोजक्ट से बाहर किए जाने के बाद ऐश्वर्या काफी दुखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : द कपिल शर्मा शो
आगे ऐश्वर्या ने कहा कि 'देखिए, उस समय जब आपको कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो आप दुखी और हैरान होते हैं।' ऐश्वर्या बताती हैं कि 'मैंने कभी भी शाहरुख से इस बारे में नहीं पूछा क्योंकि यह मेरे स्वभाव में नहीं है। अगर किसी व्यक्ति को इसे समझाने की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे करेंगे। अगर उन्होंने कभी नहीं किया, तो उनका इरादा कभी नहीं था इसलिए यह सवाल उठाना मेरे स्वभाव में नहीं है कि क्या और क्यों। मैं किसी व्यक्ति के पास नहीं जाऊंगी और पूछूंगी कि क्यों हुआ।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें