फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड के सिनेमाघरों का ये है आंखों देखा हाल, यूनियन के अध्यक्ष बोले- ‘नो कमेंट्स’

Sun, 01 Nov 2020 11:56 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में हिंदी सिनेमा का सबसे ज्यादा कारोबार जिस शहर मुंबई में होता है, वहां के थिएटर झाड़ पोंछ कर टिंच हुए जमाना हो गया है लेकिन, सरकार है कि परमीशन देती ही नहीं। मॉल, एयरपोर्ट, बाजार, रेस्तरां सब खुल गए लेकिन सिनेमाघर नहीं खुले। लेकिन, देश में मल्टीप्लेक्स चलाने वालों की यूनियन के नए अध्यक्ष इस मसले पर कुछ बोलना ही नहीं चाहते।
विज्ञापन

2 of 8
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश में सिनेमाघरों में काम करने वालों की हालत खराब है। केंद्र सरकार ने सिनेमाघर मालिकों को इजाजत दे दी कि वे सिनेमाघरों को खोल सकते हैं। लेकिन, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी है। मुंबई के थिएटर बंद मतलब कोई नई हिंदी फिल्म कहीं रिलीज नहीं होगी। तमिलनाडु के थिएटर बंद मतलब कोई नई तमिल फिल्म भी कहीं रिलीज नहीं होगी। पंगा क्या है, किसी को नहीं पता।
विज्ञापन

3 of 8
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ ने इस मसले पर बात की तो देहरादून स्थित न्यू अंपायर सिनेमा के मैनेजर कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने सिनेमाघर अभी तक नहीं खोला है। कुलवंत का कहना है कि नई फिल्म होगी तो सिनेमाघर खोला जाएगा। जान जोखिम में डालकर पुरानी फिल्म देखने कौन आएगा? खामखां लोगों की तनख्वाह और बिजली का बिल और बढ़ जाएगा।

4 of 8
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के शक्ति नगर स्थित अंबा सिनेमा का भी यही हाल है। दिल्ली में सिनेमाघरों को खोले जाने की इजाजत सरकार ने दी है लेकिन संदीप का कहना है कि सिर्फ सरकार के कहने से सिनेमाघर नहीं खोल सकते। उनके लिए जरूरत है नई फिल्मों की। निर्माता जब नई फिल्म रिलीज करेंगे तो सिनेमाघर अपने आप खुल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
टाइगर जिंदा है - फोटो : फिल्म
दिल्ली से ही सटे फरीदाबाद में मूवी टाइम सिनेमा हॉल खुल गया है और इसमें दिन भर में नौ शो चल रहे हैं। सिनेमा घर में दिखाई जा रही हैं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे'। सिनेमा हॉल के ऑपरेटर हिमांशु का कहना है कि हर शो में लगभग 11 से 12 लोग आ जाते हैं। सबसे ज्यादा 17 लोग शनिवार को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' देखने आए।
विज्ञापन

6 of 8
हाउसफुल 4 - फोटो : फिल्म
उत्तर प्रदेश में आगरा स्थित श्री टॉकीज में इस समय अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल की फिल्म 'हाउसफुल 4' लगी है। सिनेमा हॉल की क्षमता 860 लोगों की है लेकिन एक शो में सिर्फ 15 से 20 लोग ही फिल्म देखने आ रहे हैं। सिनेमा हॉल के मैनेजर रामबाबू शर्मा बताते हैं कि सिनेमाघर के इस समय बंद होने जैसे हालात हैं। जब तक कोई नई फिल्म नहीं आएगी तब तक दर्शक भी नहीं आएंगे और नई फिल्में तब तक नहीं आएंगी जब तक सारे सिनेमाघर नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
लक्ष्मी - फोटो : Twitter-@akshaykumar
रामबाबू कहते हैं, 'सिनेमा के मामले में सबसे आगे महाराष्ट्र ही है। अगर महाराष्ट्र के सिनेमाघर नहीं खुलेंगे तो बाकी राज्यों के सिनेमाघर खुल भी जाएं तो भी कुछ नहीं होना। फिल्मों के निर्माता तब तक अपनी फिल्मों को रिलीज करने की इजाजत नहीं देंगे जब तक महाराष्ट्र नहीं खुलेगा। इससे तो सभी जगहों के सिनेमाघर बंद रहते तो ही अच्छा था। दीवाली ऐसा त्योहार है जब सिनेमाघरों की भी दिवाली होती है लेकिन इस बार तो सब सूना रहने वाला है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' को अगर सिनेमाघरों में दे देते तो शायद सबका भला हो जाता।'
विज्ञापन

8 of 8
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला
देश में सिनेमाघरों मालिकों और इनमें काम करने वालों की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। लेकिन मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इस बारे में सरकार के सामने कोई पहल करने को तैयार नहीं है। सिनेमाघरों की बिगड़ती व्यवस्था और एसोसिएशन के कुछ न करने के चलते इसके अध्यक्ष दीपक अशर अपना पद छोड़ चुके हैं। उनकी जगह आए कमल ज्ञानचंदानी शांत हैं। पूछने पर सिर्फ इतना कहते हैं, 'इस पर हमारा कोई कमेंट नहीं है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें