फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या को सुपरस्टार का दर्जा दिलाने वाली ये हैं 10 बेहतरीन फिल्में, इनमें दिखा है अदाकारी का लोहा

Fri, 01 Nov 2019 07:04 AM IST
Mishra Mishra मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Aishwarya Rai - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। एक तरफ जहां उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने हुस्न का परचम लहराया तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं की सूची में अपनी जगह बनाई। वैसे तो ऐश्वर्या के खाते में दर्जनों फिल्में हैं जिनमें उनका दमदार अभिनय देखने को मिलता है लेकिन आज हम आपके लिए हिंदी सिनेमा की 10 चुनिंदा फिल्में लेकर आए हैं जो आज भी दर्शकों के दिलों में राज करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Hum Dil De Chuke Sanam - फोटो : सोशल मीडिया
हम दिल दे चुके सनम (1999)
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ऐश्वर्या राय के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म की कहानी में एक नवविवाहित व्यक्ति (अजय देवगन)  को पता चलता है कि उसकी पत्नी (ऐश्वर्या राय)  किसी अन्य आदमी (सलमान खान) से प्यार करती है और वह उन्हें मिलाने का फैसला करता है। समाज की परवाह छोड़ वह अपनी पत्नी को उसके असल प्यार से मिलवाने के लिए इटली ले जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने चुलबुले अंदाज से हंसाया भी है और अपनी संजीदा एक्टिंग से रूलाया भी है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन

3 of 11
taal - फोटो : सोशल मीडिया
ताल (1999)
फिल्मकार सुभाष घई की संगीत से भरपूर यह फिल्म एक छोटे शहर की लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जोकि जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव के बाद देश की धड़कन बन जाती है। यह फिल्म ए आर रहमान के दिए बेहतरीन संगीत और ऐश्वर्या के शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस के लिए आज भी पसंद किया जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए।

4 of 11
Hamara Dil Aapke Paas Hai - फोटो : सोशल मीडिया
हमारा दिल आपके पास है (2000)
'हमारा दिल आपके पास है' में ऐश्वर्या ने एक रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। सुभाष कौशिक निर्देशित यह फिल्म अपने समय के सिनेमा से कोसो आगे थी। फिल्म में ऐश्वर्या, प्रीति का किरदार निभाती है जो काफी बहादुर होती है। वह एक हत्या की चश्मदीद गवाह होती है। जिसके बाद अपराधी, प्रीति का बलात्कार करता है। कठिन परिस्थितियों में प्रीति को अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। फिल्म में अपने अभिनय के लिए ऐश्वर्या फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी नामांकित हुईं थीं।
विज्ञापन

5 of 11
Devdas - फोटो : सोशल मीडिया
देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' आज भी हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य किरादर में नजर आए। ऐश्वर्या ने फिल्म में पारो का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने किरदार की जो गहराई पकड़ी थी वह काबिलेतारीफ थी। 'देवदास' में कॉस्टयूम में सजी-धजी ऐश्वर्या बला की खूबसूरत नजर आईं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

6 of 11
Raincoat - फोटो : सोशल मीडिया
रेनकोट (2004)
यह ऐश्वर्या राय की एक और शानदार लव स्टोरी पर आधारित फिल्म थी। अपने ग्लैमरस अवतार से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था। फिल्म में उनके अपोजिट अजय देवगन होते हैं। यह फिल्म रितुपर्णो घोष द्वारा निर्देशित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता इस फिल्म ने अभिनेत्री की असल काबिलियत को दुनिया के सामने पेश किया था।
विज्ञापन

7 of 11
dhoom 2 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 2 (2006)
धूम फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त में ऐश्वर्या एक चोर के अवतार में नजर आती हैं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का ग्लैमर से भरपूर बोल्ड अवतार नजर आया था।  

8 of 11
Guru - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु (2007)
मणिरत्नम निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म बनी बल्कि इस फिल्म से ही अभिषेक बच्चन संग उनका इश्क परवान चढ़ा और दोनों करीब आए। फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो अपनी पत्नी के साथ, 1958 की शुरुआत में बॉम्बे आता है और अपनी मेहनत तथा दूरदर्शिता से भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा उद्योगपति बन जाता है। गुरु में ऐश्वर्या राय का सहज अभिनय देखने को मिला था।

9 of 11
Jodhaa Akbar - फोटो : सोशल मीडिया
जोधा अकबर (2008) 
भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण कहानियों में एक जोधा-अकबर की प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने जिस अंदाज में एक राजपुताना राजकुमारी का किरदार निभाया वह दर्शकों को काफी रास आया था। फिल्म में उनके लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

10 of 11
guzaarish - फोटो : सोशल मीडिया
गुजारिश (2010)
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या का जो रूप सामने आया वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। फिल्म में वह एक नर्स के रोल में थीं। यह फिल्म ऐश्वर्या की बाकी फिल्मों से एकदम अलग और चुनौतीपूर्ण थी। गुजारिश, ऐश्वर्या और ऋतिक की साथ में तीसरी फिल्म थी।
विज्ञापन

11 of 11
Sarbjit - फोटो : सोशल मीडिया
सरबजीत (2016)
ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने दलबीर का किरदार निभाया था। दलबीर के भाई सरबजीत (रणदीप हुड्डा)  को शराब के नशे में भारत-पाकिस्तान सीमा को पार करता है और उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा बंधक बनाया जाता है। फिल्म में ऐश्वर्या जवान लड़की से लेकर बुजुर्ग औरत तक के किरदार में नजर आती हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

ऐश्वर्या ने खुद बुझाई थी अपनी मैनेजर के लहंगे में लगी आग, फिर शाहरुख को किसने बना दिया घटना का हीरो?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें