फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन से अनुष्का शर्मा के जवाब तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 01 Nov 2019 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। एक तरफ जहां उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अपने हुस्न का परचम लहराया तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अदाकाराओं की सूची में अपनी जगह बनाई। ऐश्वर्या के खाते में दर्जनों फिल्में हैं जिनमें उनका दमदार अभिनय देखने को मिलता है। आज उनका जन्मदिन है। 

ऐश्वर्या को सुपरस्टार का दर्जा दिलाने वाली ये हैं 10 बेहतरीन फिल्में, इनमें दिखा है अदाकारी का लोहा
 
विज्ञापन

2 of 5
चंपक जैन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का गुरुवार शाम 7 बजे निधन हो गया। वो 52 साल के थे। बाजीगर, खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यस बॉस, मैं हूं ना जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले चंपक जैन वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स और यूनाइटेड 7 के मालिक थे। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा सदमा लगा है।

Venus म्यूजिक के मालिक और मशहूर प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन, बॉलीवुड ने जताया दुख
विज्ञापन

3 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : सोशल मीडिया
सोना मोहपात्रा ने पिछले साल मीटू के तहत अनु मलिक पर शोषण का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। इन आरोपों के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल सीजन 10 बीच में ही छोड़ना पडा था। हालांकि नए सीजन में वो एक बार फिर से वापसी कर चुके हैं। सोना अक्सर उनपर निशाना साधती हैं। हाल ही में सोना ने सोनू निगम पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

सोनू निगम पर सोना मोहपात्रा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे पति को फोन कर कहा कि...

4 of 5
Remo D’souza - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट यूपी की अदालत ने जारी किया है, जो अब तक मुंबई पुलिस को नहीं मिला है। ऐसे में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे रेमो डिसूजा, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। कभी उन पर विराट कोहली की खराब परफॉरमेंस का ठीकरा फोड़ दिया जाता है तो कभी टीम इंडिया की हार का कारण बता दिया जाता है। बीते दिनों पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने कहा था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ताओं ने अनुष्का को चाय परोसी थी। इन सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अनुष्का ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब ये सहना मुश्किल हो गया है।

वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं ने अनुष्का शर्मा को परोसी थी चाय? एक्ट्रेस ने पूर्व क्रिकेटर को लताड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें