Hamara Dil Aapke Paas Hai
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारा दिल आपके पास है (2000)
'हमारा दिल आपके पास है' में ऐश्वर्या ने एक रेप पीड़िता का किरदार अदा किया था। सुभाष कौशिक निर्देशित यह फिल्म अपने समय के सिनेमा से कोसो आगे थी। फिल्म में ऐश्वर्या, प्रीति का किरदार निभाती है जो काफी बहादुर होती है। वह एक हत्या की चश्मदीद गवाह होती है। जिसके बाद अपराधी, प्रीति का बलात्कार करता है। कठिन परिस्थितियों में प्रीति को अपने जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। फिल्म में अपने अभिनय के लिए ऐश्वर्या फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड के लिए भी नामांकित हुईं थीं।