ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को बेटी आराध्या के साथ खूबसूरत सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में आराध्या बच्चन को हाथों से हार्ट शेप बनाते हुए देखा जा सकता है। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के गालों से अपने गालों को टच किया है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसके कैप्शन में लिखा है, आप सभी को ढेर सारा प्यार, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ नए साल की शुभकामनाएं।