फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ ऐसे मनाई होली, आराध्या की क्यूट फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार

Tue, 30 Mar 2021 12:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। ऐश्वर्या सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक अच्छी मां, पत्नी, बेटी और बहू भी हैं। विश्व सुंदरी होते हुए भी ऐश्वर्या बेहद घरेलू हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खास सक्रिय नहीं रहती हैं लेकिन अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के साथ होली मनाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से घर पर ही होली मनाते हुए तीन तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर होलिका दहन की है वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर में आराध्या बच्चन नजर आ रही हैं। देख सकते हैं कि आराध्या के हाथ गुलाबी रंग में रंगे हैं और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस को भी यह तस्वीरें खासा पसंद आ रही हैं और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने तस्वीरों के साथ साथ एक कैप्शन भी लिखा है जिसमें वो अपने फैंस  के लिए सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'खुशियां, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारा प्यार आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।' 

4 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं जूनियर बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक थ्रोबेक फोटो साझा की है। तस्वीर में अभिषेक गार्डन में पत्नी की गोद में सर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं और आराध्या भी उनके साथ बैठी हैं। अभिनेता की इस तस्वीर पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। इस तस्वीर के जरिये उन्होंने फैंस से सेफ्टी के साथ होली मनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक जल्द ही फिल्म ‘बिग बुल’ में नजर आएंगे। हर्षद मेहता की इस बायोपिक फिल्म में अभिषेक बच्चन का लुक काफी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। वहीं ऐश्वर्या भी जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें