आज ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं और हर पल को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन एक वक्त था जब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहीं। हालांकि आजकल भी वो खूब चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनके अफेयर्स ने खूब सुर्खिया बटोरीं।
ये भी पढ़ें - किम कार्दशियन का इंटरव्यू लेना चाहती हैं सोनाक्षी, जानना चाहती हैं उनका ये राज
विज्ञापन
2 of 5
राजीव मूलचंदानी के साथ ऐश्वर्या राय
बेहद कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या राय की जिंदगी में सलमान खान से पहले भी कोई रहा था। ये मॉडलिंग के दिनों की बात है। उस वक्त ऐश्वर्या राजीव मूलचंदानी नाम के एक शख्स को डेट कर रहीं थीं। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम रखे और वैसे ही धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां आ गईं और वो अलग हो गए। कहा जाता है कि राजीव मूलचंदानी का अफेयर मनीषा कोईराला के साथ भी रहा था।
ये भी पढ़ें - ऐश-अभिषेक की शादी को पूरे हुए 10 साल, देखें मेंहदी से लेकर शादी तक का एलबम
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या की जिंदगी में फिर सलमान खान की एंट्री हुई। ये तब की बात है जब दोनों फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम कर रहे थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे। धीरे-धीरे ऐश्वर्या सलमान की जिंदगी का हिस्सा बन गईं। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐश्वर्या और सलमान का प्यार परवान चढ़ चुका था लेकिन दोनों के बीच ऐसी खाई पैदा हो गई कि भर ही नहीं पाई और दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें - ऐश-अभिषेक की शादी पर इस एक्ट्रेस ने घर के बाहर मचाया था बवाल, की थी खुदकुशी की कोशिश
4 of 5
विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय
सलमान से ब्रेक-अप के बाद ऐश्वर्या अकेली पड़ीं तो विवेक ओबरॉय उनकी जिंदगी में आ गए। दोनों का अफेयर लोगों के सामने फिल्म 'क्यों हो गया ना' के दौरान आया। उस वक्त विवेक ओबरॉय का गोल्डन पीरियड चल रहा था और ऐश को विवेक के रूप में अच्छा साथी मिल गया था। लेकिन जल्द ही इन दोनों के बीच मुश्किलें शुरू हो गईं। सलमान की वजह से दुखी ऐश्वर्या की मदद करने के चक्कर में विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने सलमान पर कई इल्जाम लगाए, लेकिन ऐश्वर्या अचानक ही मुकर गईं और विवेक को नजरअंदाज करने लगीं। ऐश का इस तरह का बर्ताव विवेक से बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें - मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस
और फिर ऐश्वर्या की जिंदगी में वो शख्स आया जो आज उनका हमसफर है। ये हैं एक्टर अभिषेक बच्चन। दोनों के बीच 'गुरु' के सेट पर प्यार की कोंपलें फूटीं और फिर कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को दस साल पूर हो गए हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में वो बहुत खुश हैं। उनकी एक बेटी भी है आराध्या।
ये भी पढ़ें - कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब