यश VS अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानिए यश ने इस बारे में क्या कहा?
एक साक्षात्कार के दौरान यश से जब पूछा गया कि शहंशाह, अग्निपथ, डॉन, दीवार जैसी क्लासिक फिल्मों में अमिताभ बच्चन का 'एंग्री यंग मैन' अवतार याद है? यह पहले आया था कि केजीएफ में रॉकी के रूप में यश का चरित्र अमिताभ बच्चन से प्रेरित था। क्या ये सच है? अभिनेता ने कहा, "एसेंस, बिलीफ सिस्टम, हीरो को पेश करने का तरीका अमिताभ बच्चन से प्रेरित हो सकते हैं, लेकिन इसका बच्चन साहब की किसी भी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।" यश ने आगे कहा, "लेकिन सामान्य तौर पर वह जिस तरह की फिल्में बनाते थे, उसका सार एक ही होता है। जो पूरा भारत देखना चाहता है, कम से कम मैं जिससे भी मिलूं, कहूं कि उन्हें इस तरह की फिल्में पसंद हैं।”