फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की शादी से पहले असली घर पर पसरा पड़ा है सन्नाटा, बीते साल 2 घंटे के लिए आई थीं मां

Sat, 01 Dec 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
देश दुनिया में अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज कर रहीं प्रियंका चोपड़ा की 2 दिसम्बर को शादी है। लेकिन बरेली स्थित उनके आवास पर सेलिब्रशन का कोई नामोनिशान नहीं है। हालांकि दूर दराज से बरेली आए लोग प्रियंका चोपड़ा की न सही उनके घर की ही एक झलक पाने को बेताब हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Bareilly house - फोटो : amar ujala
सीतापुर से किसी काम के सिलसिले में बरेली आए गौरव कुमार और अमन यादव ने प्रियंका चोपड़ा के आवास के साथ बारी बारी से अपनी सेल्फी क्लिक की। कहा कि वर्षों से वह बरेली आ रहे हैं लेकिन प्रियंका का आवास नहीं देखा। शादी पर घर की रौनक देखने के लिए बड़ी आस लेकर आए थे लेकिन सन्नाटा पसरा देख उनकी उम्मीद निराशा में बदल गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra Bareilly house - फोटो : amar ujala
हालांकि घर देख लेना और डरते डरते घर के साथ सेल्फी निकालना भी उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सीतापुर जाकर वह इस तस्वीर को परिवार और दोस्तों को दिखाकर तारीफें बटोरेंगे। प्रियंका के बरेली वाले घर के केयर टेकर प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि पिछले साल प्रियंका की मां 2 घण्टे के लिए आई थीं। हर साल उत्तराखंड स्थित शिव बाबा हैडा खान के दर्शन के लिए जाती हैं। चुपचाप बरेली आकर घर की स्थिति देखती हैं और फिर रवाना हो जाती हैं। 

4 of 5
priyanka chopra Bareilly house - फोटो : amar ujala
प्रेमशंकर पांडे ने बताया कि प्रियंका और निक शादी के बाद हैडाखान दर्शन के लिए जाने की संभावना जताई है। कहा कि प्रियंका का परिवार और खुद प्रियंका ने अपनी तरक्की के लिए यहां मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई। बरेली क्लब में मिस मई क्वीन बनना हो या मिस वर्ल्ड का ताज सब मन्नते पूरी हुई। जिसकी वजह से उनके परिवार का एक न एक सदस्य यहां दर्शन को जाता है। शादी के बाद भी वहां जाने की शत प्रतिशत सम्भावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां तक कि मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो चुका है। मेहमानों के ठहरने से लेकर दूल्हे की एंट्री के खास इंतजाम किए गए हैं। यह दोनों हिंदू और क्रिश्चियन दो रीतियों शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से शादी करेंगे जबकि 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रिवाज से। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें