Nawab Shah
- फोटो : instagram
नवाब शाह ने साल 1999 में 'कारतूस' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'राजा को रानी से प्यार हो गया', 'मुसाफिर', 'लक्ष्य', 'जान-ए-मन', 'लक', 'भाग मिल्खा भाग' जैसी कई और फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा नवाब ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इसके साथ ही नवाब सुपरिहट सीरियल 'शक्तिमान' में भी अहम रोल में नजर आए थे।