फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love & War: 'एनिमल' की सफलता के बाद रणबीर ने बदला अपना लुक, 12 साल बाद 'बर्फी' अंदाज में दिखे अभिनेता

Thu, 01 Feb 2024 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माता संजय लीला भंसाली ने उस समय सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने अपने आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की। निर्माता 'लव एंड वॉर' में एक प्रेम कहानी को दिखाएंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए संजय वर्षों बाद रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर नए क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस उनके नए लुक से अंदाजा लगा रहे हैं कि यह अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के लिए लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में,  रणबीर कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली से उनके कार्यालय में मुलाकात की, जिसके बाद 'लव एंड वॉर' में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने अपने रफ 'एनिमल' लुक के बाद क्लीन शेव लुक के जरिए 'बर्फी' में अपने किरदार की याद दिलाई है। कई फैंस को अभिनेता का क्लीन शेव लुक काफी पसंद भी आ रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने यंग मैन वाले अवतार में बदलाव करके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। फैंस अब उत्साह और अटकलें लगा रहे हैं कि अभिनेता 'लव एंड वॉर' में एक बार फिर अपने बर्फी वाले लुक में नजर आएंगे।

Heeramandi: वह बाजार जहां तवायफें भी रानी हुआ करती थीं..., संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, रणबीर के लुक को लेकर न तो अभिनेता ने और न ही भंसाली ने फिल्म या इसकी कहानी के बारे में कोई खुलासा किया है, लेकिन प्रशंसक निर्देशक संजय लीला भंसाली को इस तिकड़ी के साथ स्क्रीन पर जादू करते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह पहली बार होगा जब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम
'लव एंड वॉर' फिल्म की बात करें तो संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को शामिल किया है। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। निर्देशक की मैराथन शेड्यूल के साथ नवंबर 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना है। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें