फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कश्मीर फाइल्स: अब बनेगा 'नरसंहार संग्रहालय', विवेक अग्निहोत्री के प्रस्ताव पर शिवराज सरकार ने लगाई मुहर

Fri, 25 Mar 2022 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिवराज सिंह चौहान के साथ विवेक अग्निहोत्री - फोटो : ट्विटर
फिल्म द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बीच कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाने के लिए अब नरसंहार संग्रहालय बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके जरिए लोगों को बताने की कोशिश की जाएगी कि कैसे कश्मीरी पंडितों ने आतंकी हमले और इतनी प्रताड़ना के बावजूद कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया।
विज्ञापन

2 of 4
शिवराज सिंह चौहान के साथ विवेक अग्निहोत्री - फोटो : ट्विटर
बता दें कि इस संग्रहालय को बनाने को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने मध्य प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया था। जिसे शिवराज सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस बात की जानकारी विवेक ने खुद अपने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारी आई एम बुद्धा फाउंडेशन और ग्लोबल केपी डिएसपोरा एक नरसंहार संग्रहालय बनाने के लिए काम कर रहे थे। आज जब मैंने इस बारे में शिवराज सिंह चौहान जी से अनुरोध किया तो उन्होंने तुरंत भूमि और रसद सहायता प्रदान कर दी। यह पूरी तरह से हमारे और जनता द्वारा वित्त पोषित होगा। यह मानवता का प्रतीक होगा।'
विज्ञापन

3 of 4
शिवराज सिंह चौहान के साथ विवेक अग्निहोत्री - फोटो : ट्विटर
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा, 'सभी कश्मीरी हिंदुओं और सभी उत्पीड़ित लोगों की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को उनके त्वरित निर्णय और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम चाहते हैं कि यह नरसंहार संग्रहालय मानवता और विश्व कल्याण के भारतीय मूल्यों को प्रदर्शित करे। यह संग्रहालय यह भी दिखाएगा कि आतंकवाद मानवता को कैसे नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

4 of 4
शिवराज सिंह चौहान के साथ विवेक अग्निहोत्री - फोटो : ट्विटर
बता दें कि द कश्मीर फाइल्स लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को अब तक कई राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। वहीं, कई राज्यों में इसे कर मुक्त करने की लगातार मांग की जा रही है। फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसको लेकर फिल्म की टीम जगह-जगह इसका प्रमोशन कर रही है। इसी कड़ी में द कश्मीर फाइल्स की टीम मध्य प्रदेश पहुंची थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें